7 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा OnePlus 13, जानें क्या मिलेगा खास

Join Us icon

OnePlus 13 सीरीज की लॉन्च डेट कंपनी ने घोषित कर दी है। ब्रांड अपनी अपकमिंग नंबर-सीरीज़ फ्लैगशिप को OnePlus 12 से काफी पहले लॉन्च करेगा, जो इस साल 23 जनवरी को घोषित किया गया था। आपको बता दें कि OnePlus 13 पहले ही चीन में उपलब्ध है। OnePlus 13 सीरीज विंटर लॉन्च इवेंट 7 जनवरी, मंगलवार को सुबह 10:30 AM EST / 4:30 PM CET / और 9:00 PM IST पर आयोजित होगा।

आपको बता दें कि “सीरीज” शब्द से संकेत मिलता है कि अगले-जनरेशन फ्लैगशिप के साथ अन्य डिवाइस भी लॉन्च हो सकते हैं। OnePlus Buds 3 Pro भी इसके साथ लॉन्च होंगे। वहीं, OnePlus 13R भी OnePlus 13 के साथ आने की संभावना है। यह OnePlus Ace 5 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जो इस महीने चीन में लॉन्च होने वाला है।

oneplus 13 series launch date
oneplus 13 series launch date

हालांकि, लॉन्च इवेंट की स्थान संबंधी जानकारी पोस्ट में नहीं दी गई है। लेकिन इवेंट हर साल की तरह OnePlus के आधिकारिक चैनलों पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
आपको बता दें कि इस साल, ब्रांड के जनवरी इवेंट में OnePlus 12, 12R और Buds 3 TWS इयरफोन्स की शुरुआत हुई थी।

OnePlus 13: अब तक जो जानकारी मिली है

ग्लोबल मार्केट में OnePlus 13 पहले ही चीन में लॉन्च हो चुके है और डिवाइस इंडिया में भी लगभग सभी स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च होगा।

प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite CPU
रैम व स्टोरेज16GB RAM + 512GB Storage
डिस्प्ले6.82″ 2K+ 120Hz AMOLED
रियर कैमरा50MP+50MP+50MP Camera
फ्रंट कैमरा32MP Selfie Camera
बैटरी6,000mAh battery
चार्जिंग100W SuperVOOC चार्जिंग और 50W वायरलैस charging

 

  • डिस्प्ले : वनप्लस 13 में 6.82-इंच की 2K+ स्क्रीन दी गई है जो LTPO AMOLED पैनल पर बनी है। इसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 4500nits पिक ब्राइटनेस, 2160Hz PWM डिमिंग तथा Dolby Vision सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन पर अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है।
  • परफॉर्मेंस : वनप्लस 13 एंडरॉयड 15 आधारित OxygenOS 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वालकॉम का सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 एलिट दिया गया है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ग्राफिक्स के लिए वनप्लस 13 में 900MHz एड्रेनो 830 जीपीयू दिया गया है।
  • मेमोरी : वनप्लस 13 चाइना में 12GB, 16GB और 24GB रैम पर लॉन्च हुआ है। उम्मीद है कि इंडिया में यह 16जीबी तक रैम के साथ लाया जाएगा जो LPDDR5X RAM टेक्नोलॉजी पर काम करेगा। वहीं इस स्मार्टफोन में 256GB और 512GB UFS 4.0 Storage तकनीक मिल सकती है।
  • कैमरा : फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 13 Hasselblad ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन ओआइएस सेंसर, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा 50 मेगापिक्सल सोनी एलवाईटी600 पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिलता है। वहीं फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है।
  • बैटरी : पावर बैकअप के लिए वनप्लस 13 में ताकतवर 6,000एमएएच डुअल-सेल बैटरी दी गई है। वहीं इसे तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 100वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग तकनीक तथा 50वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मिलती है।
  • कलर्स: फोन Midnight Ocean, Black Eclipse, और Arctic Dawn कलर ऑप्शन में आ सकता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here