फ्लैगशिप कीलर बनकर आ रहे हैं OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro, सामने आई दोनों की दमदार स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

OnePlus 13 और OnePlus 13R 7 जनवरी को इंडिया में लॉन्च हो रहे हैं। इन दोनों मोबाइल्स के भारतीय बाजार में लाने से पहले कंपनी अपनी नई ‘ऐस’ सीरीज को चीन में पेश करेगी। इसके तहत OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro 26 दिसंबर को चाइना में लॉन्च होंगे जिनपर पूरे टेक जगत की निगाहें हैं। इन दोनों स्मार्टफोंस के ऑफिशियल होने से पहले ही सर्टिफिकेशन्स में इनकी स्पे​सिफिकेशन्स सामने आ गई है जिन्हें पढ़कर आप भी कहेंगे कि ये वाकई में फ्लैगशिप कीलर बनेंगे।

OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

प्रोसेसर

सर्टिफिकेशन्स के अनुसार OnePlus Ace 5 स्मार्टफोन में 3.3GHz क्लॉक स्पीड वाला क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं OnePlus Ace 5 Pro को 4.3GHz क्लॉक स्पीड वाले क्वालकॉम के ही Snapdragon 8 Elite ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करेंगे।

मेमोरी

टेना के इन दोनों मोबाइल फोंस को पांच-पांच मेमोरी वेरिएंट्स से लैस बताया गया है। लिस्टिंग के ​मुताबिक ये स्मार्टफोन 12GB RAM और 16GB RAM पर लॉन्च किए जाएंगे। मार्केट में इन्हें 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज, 12जीबी रैम + 512जीबी स्टोरेज, 16जीबी रैम + 256जी​बी स्टोरेज, 16जीबी रैम + 512जीबी स्टोरेज और 16जीबी रैम + 1टीबी स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

बैटरी

लिस्टिंग व लीक्स की मानें तो पावर बैकअप के लिए वनप्लस ऐस 5 स्मार्टफोन में 6,400mAh बैटरी दी जाएगी तथा चार्जिंग के लिए इस मोबाइल को 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जाएगा। वहीं वनप्लस ऐस 5 प्रो मोबाइल फोन को 6,100mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है तथा इसे तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।

डिस्प्ले

वनप्लस ऐस 5 और ऐस 5 प्रो स्मार्टफोन को 2780 x 1264 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। डिटेल्स के अनुसार यह दोनों फोन फ्लैट AMOLED पैनल पर बने होंगे जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेंगे। दोनों ही मोबाइल फोंस को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस किया जाएगा।

कैमरा

सामने आई डिटेल्स में OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro स्मार्टफोन का कैमरा सेटअप एक जैसा दिखाया गया है। लीक के अनुसार यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेंगे जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस और 2 मेगापिक्सल थर्ड सेंसर शामिल होगा। हमारा अनुमान है कि बेशक इनकी मेगापिक्सल क्षमता एक जैसी हो लेकिन इनका सेंसर अलग हो सकता है। वहीं दोनों स्मार्टफोंस के फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro लॉन्च डिटेल्स

बता दें कि वनप्लस ऐस 5 और ऐस 5 प्रो 26 दिसंबर के चीन में लॉन्च होंगे। इन दिन कंपनी भारतीय समयानुसार दोपहर के 12 बजे अपना लॉन्च ईवेंट शुरू करेगी जिससे मंच से दोनों स्मार्टफोन टेक मार्केट में पेश किए जाएंगे। इस वनप्लस फोन लॉन्च इवेंट को ब्रांड की ऑफिशियल चाइना वेबसाइट सहित माइक्रोब्लागिंग साइट वेइबो पर भी लाइव देखा जा सकेगा।

OnePlus Ace 5 ही होगा OnePlus 13R

वनप्लस 13 तो चीन में लॉन्च हो चुका है लेकिन वनप्लस 13आर पहली बार इंडियन मार्केट के जरिये ग्लोबल मंच पर कदम रखेगा। चर्चा है कि चाइना में पेश होने वाला OnePlus Ace 5 स्मार्टफोन ही भारत व अन्य देशों में OnePlus 13R नाम के साथ लॉन्च होगा। इनकी लुक, डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स एक समान होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here