
realme 14 Pro Series इंडिया लॉन्च के लिए तैयार है। कल यानी 16 जनवरी को इसे भारत में पेश कर दिया जाएगा जिसके दो नए मोबाइल फोन रियलमी 14 प्रो और दुनिया का पहला Cold Sensitive Color Changing Phone रियलमी 14 प्रो+ भारत में पेश होंगे। इस बड़े फोन लॉन्च को आप अपने फोन पर भी लाइव देख सकते हैं जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
रियलमी 14 प्रो सीरीज इंडिया लॉन्च लाइव
realme 14 Pro और realme 14 Pro+ भारत में लॉन्च हो रहे हैं। यह रियलमी लॉन्च ईवेंट 16 जनवरी की दोपहर 12 बजे शुरू होगा जिसके मंच से इन दोनों मोबाइल्स का प्राइस और सेल डिटेल्स शेयर की जाएगी। कंपनी वेबसाइट रियलमी डॉट इन के साथ ही ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यह फोन लॉन्च लाइव चलेगा।
ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर भी सीरीज का प्रोडक्ट पेज बनाया गया है तथा यहां पर भी फोन लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। 91मोबाइल्स के इसी पेज पर अगर आप रियलमी 14 प्रो और रियलमी 14 प्रो+ लॉन्च लाइव स्ट्रीम करना चाहते हैं तो नीचे लगी यूट्यूब चैनल की विंडो पर भी इसे देखा जा सकता है।
रियलमी 14 प्रो सीरीज की कीमत
- realme 14 Pro प्राइस – ₹27,999 (अनुमानित)
- realme 14 Pro+ प्राइस – ₹32,999 (अनुमानित)
रियलमी 14 प्रो और प्रो प्लस दोनों स्मार्टफोन मिड बजट सेगमेंट में उतारे जाएंगे। उम्मीद है कि कंपनी प्रो मॉडल की कीमत 25 हजार से 30 हजार के बीच रखेगी तथा प्रो प्लस मॉडल का रेट 30 हजार से ऊपर जाएगा। यह दोनों फोन 12GB RAM के साथ इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। रियलमी 14 प्रो सीरीज भारतीय बाजार में Pearl White, Suede Grey, Bikaner Purple और Jaipur Pink कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगी।

रियलमी 14 प्रो सीरीज की स्पेसिफिकेशन्स
Realme 14 Pro+
प्रोसेसर: कंपनी की ओर से बताया जा चुका है कि रियलमी 14 प्रो+ स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
बैटरी: पावर बैकअप के लिए Realme 14 Pro+ 5G फोन को तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस स्मार्टफोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए यह रियलमी फोन HyperImage+ वाला ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। सामने आई जानकारी के अनुसार इसमें 32MP Selfie Camera दिया जाएगा। वहीं बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 OIS सेंसर, एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX896 सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल सकता है
डिस्प्ले: स्मार्टफोन में 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी जाएगी। यह quad-curved स्क्रीन होगी जो AMOLED पैनल पर बनी होगा। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3840Hz PWM डिमिंग आउटपुट मिलेगा। कंपनी के अनुसार फोन बेजल्स की थिकनेस सिर्फ 1.6mm होगी।

Realme 14 Pro
प्रोसेसर: लीक्स की मानें तो रियलमी 14 प्रो स्मार्टफोन को मीडियाटेक के Dimensity 7300 Energy चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है जो 3.0GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन में 8जीबी रैम भी मिल सकती है।
बैटरी: पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को भी बड़ी 6,000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं चार्जिंग के लिए इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।
कैमरा: डिवाइस में प्राइमरी कैमरा OIS के साथ Sony IMX882 मिल सकता है। रियर कैमरा सेटअप ट्रिपल फ्लैश आधारित “स्टूडियो लेवल” फिल लाइट और स्मार्ट कलर टेम्परेचर एडजस्टमेंट वाला मिलेगा। वहीं, फ्रंट कैमरा 16MP सेंसर है जो AI ब्यूटी एल्गोरिदम सपोर्ट वाला होगा।
डिजाइन: सामने आई जानकारी के अनुसार यह रियलमी 5जी फोन IP66+IP68+IP69 सर्टिफाइड होंगे। इनमें मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस और TuV Rheinland ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिलेगा। इसकी बनावट को पर्ल डिजाइन कहा जा रहा है जो ठंडे तापमान में रंग बदलता है।










