
रियलमी 14 सीरीज के तहत इंडिया में तीन 5जी फोन लॉन्च हो चुके हैं जिनमें Realme 14x, Realme 14 Pro और Realme 14 Pro+ शामिल है। वहीं अब खबर कर रही है कि कंपनी इसी नंबर सीरीज में नया ‘टी’ मॉडल भी लेकर आ रही है जो Realme 14T नाम से लॉन्च होगा। 91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स के जरिये रियलमी 14टी के नाम, रैम व स्टोरेज तथा कलर मॉडल की एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।
Realme 14T होगा इंडिया में लॉन्च
रियलमी 14टी को RMX5078 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है जो फोन का इंडियन वेरिएंट है। इंडस्ट्री सोर्स के मुताबिक यह मोबाइल भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जाएगा तथा कुल तीन मेमोरी वेरिएंट्स में बिकेगा।
प्राप्त जानकारी अनुसार यह मोबाइल 8GB RAM और 12GB RAM पर लॉन्च होगा तथा इनमें 128GB व 256GB स्टोरेज मिलेगी।
सूत्र के मुताबिक यह अपकमिंग रियलमी स्मार्टफोन भारत में तीन रंगों में उपलब्ध होगा जिनमें लाइटिंग पर्पल (Lighting Purple), माउंटेन्स ग्रीन (Mountains Green) और ओब्सीडियन ब्लैक (Obsidian Black) शामिल होंगे।
रियलमी 14टी लोवर मिड बजट में लाया जा सकता है। इसके प्राइस सेगमेंट की डिटेल्स तो अभी प्राप्त नहीं हुई है लेकिन सीरीज में मौजूद अन्य मोबाइल्स की बात करें तो Realme 14x की कीमत 14,999 रुपये, Realme 14 Pro का प्राइस 24,999 रुपये तथा Realme 14 Pro+ का रेट 29,999 रुपये से शुरू होता है।
Realme 14T सर्टिफिकेशन डिटेल
रियलमी 14टी को EEC (यूरेशियन इकोनॉमिक कमिशन) पर भी देखा गया है। इस लिस्टिंग में यह स्मार्टफोन RMX5079 और RMX5078 मॉडल नंबर के साथ सामने आया था।
इस सर्टिफिकेशन साइट में अपकमिंग रियलमी मोबाइल की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी तो सामने नहीं है लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी आने वाले महीनों इसे बाजार में उतार देगी।

फिलहाल फोन के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में इसे कंपनी द्वारा इंटरनेट पर ऑनलाइन टीज़ किया जा सकता है। वहीं साथ ही इसके फीचर्स और डिटेल्स भी सामने आने की संभावना है।










