Vivo V50 की हैंड्स-ऑन इमेज लॉन्च से पहले हुई लीक, जानें कैसे मिलेंगे स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon
Highlights

  • वीवो वी50 12GB + 512GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आ सकता है।
  • लाइव इमेज में नाइट स्काई इफेक्ट का पता नहीं चलता है जिसकी पुष्टि ब्रांड ने की थी।

पहले यह रिपोर्ट किया गया था कि Vivo V50 को 17 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है और इसकी सेल 24 फरवरी से शुरू होगी। साथ ही स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेक्स पहले ही सामने आ चुके हैं। वहीं, अब डिवाइस के ग्लोबल मॉडल की तस्वीरों सामने आई हैं। जिसमें स्टाररी ब्लू कलर विकल्प नजर आ रहा है। इनमें से एक तस्वीर ‘अबाउट फोन’ पेज भी दिखाती है, जिसमें प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज की जानकारी है।

Vivo V50 की लाइव तस्वीरें (लीक)

  • वीवो वी50 के स्टारी ब्लू विकल्प के बैक पैनल पर 3डी-स्टार तकनीक के साथ आने की पुष्टि की गई है, जिसके बारे में कहा गया है कि यह तारों से भरे रात के आसमान की तरह चमकता है।
  • हालांकि, हैंड्स-ऑन इमेज आउटडोर में प्रभाव नहीं दिखाती हैं। उम्मीद है कि यह केवल भारतीय मॉडल तक ही सीमित हो सकता है।
  • ‘अबाउट फोन’ पेज के अनुसार, वीवो वी50 2.63 गीगाहर्ट्ज पर चलने वाले स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा।
  • इसमें 12GB रैम होगी और इसमें 12GB वर्चुअल रैम तकनीक भी मिलेगी।
  • इस डिवाइस में 512GB ऑनबोर्ड स्टोरेज है और 50GB पहले से ही प्री-लोडेड ऐप्स और फाइल्स द्वारा उपयोग किया जाता है (अनुवाद के अनुसार)।
  • फोन एंड्रॉइड 15 पर आधारित फनटच ओएस 15 पर चलेगा।

वीवो वी50 में वीवो वी40 जैसा ही प्रोसेसर दिया गया है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि डिवाइस ज्यादा रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में उपलब्ध होगा।

Vivo V50 के बारे में अब तक हम क्या जानते हैं

Vivo V50 के अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होने की पुष्टि हो गई है। स्मार्टफोन का डिजाइन पूर्व मॉडल के समान होगा और यह IP68+IP69 रेटिंग के साथ आएगा। दावा किया जा रहा है कि यह भारत में 6,000mAh बैटरी और 90W चार्जिंग सपोर्ट के साथ सबसे पतला स्मार्टफोन होगा। आगामी डिवाइस में Zeiss-ब्रांडेड 50MP के दो रियर कैमरे और 50MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। अब तक सामने आए स्पेसिफिकेशंस के अनुसार, भारत में लॉन्च होने वाला Vivo V50 का वर्जन चीन में मौजूद S20 मॉडल से थोड़ा अलग होने की संभावना है।

वीवो वी50 की कीमत 37,999 रुपये होने की उम्मीद है, जबकि वीवो वी40 की कीमत 34,999 रुपये थी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here