
हालिया लीक और रिपोर्ट्स के अनुसार Google Pixel 9a का लॉन्च इस साल पहले हो सकता है। आमतौर पर गूगल अपनी किफायती ‘a’ सीरीज को हर साल मई में अपनी वार्षिक I/O कॉन्फ्रेंस के दौरान लॉन्च करता है। लेकिन इस बार Pixel 9a के मार्च के अंत तक आने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, अब एक नई रिपोर्ट में उन फ्रीबीज (मुफ्त उपहारों) का खुलासा हुआ है, जो ग्राहक Pixel 9a खरीदने पर प्राप्त कर सकते हैं।
Google Pixel 9a फ्री सब्सक्रिप्शन डिटेल्स
- एंड्राइड हेडलाइंस की एक रिपोर्ट के अनुसार, Google Pixel 9a तीन महीने के लिए मुफ्त YouTube प्रीमियम सब्सक्रिप्शन और तीन महीने के लिए Google One 100GB के साथ आएगा।
- Pixel 9a खरीदारों को छह महीने के लिए Fitbit प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
- हालांकि Google One सब्सक्रिप्शन में Gemini Advanced सुविधाओं के साथ AI प्रीमियम प्लान शामिल नहीं है।
- इस रिपोर्ट के आधार पर Pixel 9a उन्हीं मुफ्त सुविधाओं के साथ आएगा जो Google ने फ्लैगशिप Pixel 9 सीरीज के साथ पेश की थीं।
![]()
Pixel 9a को हाल ही में EMVCo सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर GTF7P के साथ देखा गया था। लिस्टिंग से यह भी पुष्टि होती है कि Pixel 9a Android 15 के साथ लॉन्च होगा।
Google Pixel 9a के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
पिछले लीक के अनुसार Google Pixel 9a की स्पेसिफिकेशंस शीट कुछ इस तरह हो सकती है:
- डिस्प्ले: Pixel 9a में 6.28-इंच की स्क्रीन मिल सकती है। जिसमें 2,700 निट्स पीक ब्राइटनेस और 1,800 निट्स HDR ब्राइटनेस दी जा सकती है। इसका डिस्प्ले Pixel 8a के मुकाबले बड़ा और ब्राइट होगा।
- कैमरा: स्मार्टफोन में 48MP GN8 प्राइमरी कैमरा और Sony IMX712 अल्ट्रा-वाइड सेंसर होने की उम्मीद है। Pixel 8a में 64MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का फ्रंट कैमरा है। सेल्फी के लिए इसमें Pixel 8a जैसा ही 13MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
- प्रोसेसर: Pixel 9a में सबसे लेटेस्ट Google Tensor G4 चिपसेट होने की संभावना है, जिसे Pixel 9 सीरीज के साथ लॉन्च किया गया था।
- बैटरी और चार्जिंग: आने वाले Pixel फोन में 23W वायर्ड और 7.5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,100mAh की बैटरी हो सकती है।
Pixel 9a की लॉन्चिंग कथित तौर पर 26 मार्च को होगी और प्री-ऑर्डर 19 मार्च से शुरू होंगे। Pixel 9a का भारत में लॉन्च भी ग्लोबल लॉन्च के दिन ही होने की उम्मीद है। Pixel 9a की कीमत Pixel 8a जितनी ही बताई जा रही है, जिसकी कीमत US में लॉन्च के समय $499 थी। भारत में Pixel 8a की कीमत 52,999 रुपये से शुरू होती है।









