
सैमसंग ने पिछले हफ्ते ही बताया था कि वह भारतीय बाजार में अपनी ‘एफ’ सीरीज का विस्तार करने जा रही है। वहीं आज कंपनी ने अपने अपकमिंग मोबाइल फोन के नाम के साथ ही इसकी लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है वह आने वाली 12 फरवरी को Samsung Galaxy F06 5G फोन इंडिया में लॉन्च करेगी। सैमसंग ने गैलेक्सी एफ06 की स्पेसिफिकेशन्स पर से भी पर्दा उठा दिया है जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Samsung Galaxy F06 5G इंडिया लॉन्च डेट
सैमसंग गैलेक्सी एफ06 5जी फोन 12 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा। इस मोबाइल को कंपनी वचुर्अल ईवेंट के जरिये मार्केट में उतारेगी तथा 12 फरवरी की दोपहर 12 बजे Galaxy F06 5G प्राइस अनाउंस कर दिया जाएगा। इसी वक्त फोन की सेल डिटेल्स व लॉन्च ऑफर्स की जानकारी दी जाएगी। बता दें कि इस फोन को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा जहां मोबाइल माइक्रो साइट लाइव कर दी गई है।

Samsung Galaxy F06 5G इंडिया प्राइस
सैमसंग गैलेक्सी एफ06 5जी का रेट 10 हजार रुपये से कम रहेगा। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर फोन प्राइस रेंज की जानकारी दी गई है जो कीमत 9,xxx रुपये लिखी गई है। ऐसे में Galaxy F06 5G को 9,999 रुपये या फिर 9,499 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि यह फोन का सेलिंग प्राइस भी हो सकता है जो डिस्काउंट्स व ऑफर्स के बाद पड़ेगा। यह फोन Bahama Blue और Lit Violet कलर में बिकेगा।
Samsung Galaxy F06 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 25W 5,000mAh Battery
- MediaTek Dimensity 6300
- 6GB RAM + 128GB Storage
- 50MP Dual Back Camera
- 8MP Front Camera
- 6.74″ HD+ Display

परफॉर्मेंस
सैमसंग ने बता दिया है कि गैलेक्सी एफ06 5जी फोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 416K+ AnTuTU Score अचीव करने की क्षमता रखता है।
मेमोरी
Samsung Galaxy F06 5G फोन इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन को 6जीबी रैम से लैस दिखाया गया है जिसमें 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोन का टॉप वेरिएंट हो सकता है। वहीं बेस वेरिएंट में 4जीबी रैम दी जा सकती है। माइक्रोसाइट से पता चला है कि फोन का 4जीबी रैम मॉडल 4जीबी वचुर्अल रैम तथा 6जीबी रैम मॉडल 6जीबी वचुर्अल रैम के साथ लाया जाएगा।
ओएस
सैमसंग गैलेक्सी एफ06 5जी फोन को एडरॉयड 14 पर लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि यह मोबाइल 4 जेनरेशन की एंडरॉयड ओएस अपडेट के साथ आएगा तथा साथ ही इसमें 4 साल की सिक्योरिटी अपग्रेड भी साथ में मिलेगी।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए यह सैमसंग फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश लाइट से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जो 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी एफ06 5जी फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा।
बैटरी
Samsung Galaxy F06 5G फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी जाएगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जाएगा। सैमसंग की मानें तो फुल चार्ज के बाद यह आराम से एक पूरा दिन निकाल सकेगा। इस मोबाइल में यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया जाएगा।
स्क्रीन
आज-कल अधिकांश स्मार्टफोन पंच-होल डिस्प्ले के साथ आ रहे हैं लेकिन गैलेक्सी एफ06 में ऐसा नहीं मिलेगा। यह मोबाइल वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में 6.74-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है जो तीन ओर से बेजल लेस है परंतु नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। इस डिस्प्ले पर 900निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट मिलेगा।












