
मोटोरोला अपने अगली पीढ़ी के रेजर फोल्डेबल फोन पर काम कर रहा है। इसके तहत आने वाला Razr Ultra 2025 गीकबेंच पर देखा गया है यहां नाम की पुष्टि भी हुई है। लेनोवो के स्वामित्व वाला यह ब्रांड अपने फोन के नाम की योजना को भी बदल सकता है, क्योंकि पिछले साल के ग्लोबल वर्जन को Razr 50 Ultra कहा गया था। जबकि उत्तरी अमेरिका में इसे Razr+ 2024 के नाम से जाना गया था। लिस्टिंग से Razr Ultra 2025 के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा हुआ है। बता दें कि इसे संभवतः Motorola Razr 60 Ultra नाम से कुछ रीजन में एंट्री दी जा सकती है।
मोटोरोला रेजर अल्ट्रा 2025 में मिल सकता है फ्लैगशिप प्रोसेसर
- गीकबेंच के अनुसार मोटोरोला रेजर अल्ट्रा 2025 को मदरबोर्ड कोडनेम ‘लीप’ और गवर्नर ‘वॉल्ट’ के साथ लिस्ट किया गया है।
- प्रोसेसर कॉन्फिग्रेशन में 3.53GHz पर क्लॉक किए गए छह कोर और 4.32GHz पर टिक करने वाले दो कोर शामिल हैं।
- यह क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होने की ओर इशारा करता है।
- याद दिला दें कि रेजर 50 अल्ट्रा स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 से लैस है जो स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 का लो वर्जन है।

- अगर मोटोरोला सही में फोन को क्वालकॉम के नवीनतम फ्लैगशिप SoC से लैस रखता है, तो रेजर अल्ट्रा 2025 को अपने पूर्व मॉडल्स की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड मिलेगा।
- बेंचमार्किंग प्लेटफार्म में करीब 12GB रैम दिखाई गई है। जबकि हम लॉन्च के समय और अधिक विकल्पों की उम्मीद कर सकते हैं।
- सॉफ्टवेयर के लिहाज से यह एंड्रॉइड 15 ओएस के साथ आएगा।
- गीकबेंच के सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट के रिजल्ट में रेजर अल्ट्रा 2025 ने क्रमशः 2,782 और 8,457 अंक हासिल किए। उन्हीं टेस्ट में इसके पूर्व मॉडल ने क्रमशः 1,951 और 4,804 अंक हासिल किए थे।
पिछले महीने, हमने संभावित मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा या रेजर अल्ट्रा 2025 को BIS सर्टिफिकेशन साइट पर देखा था। ऐसा लगता है कि आगामी पेशकश अप्रैल या मई में अपने पूर्व मॉडल की तुलना में पहले आ सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि रेजर 50 अल्ट्रा ने पिछले अप्रैल में BIS पास किया था और दो महीने के अंतराल के बाद जुलाई में आया था। डिवाइस को 99,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था और यह अभी 69,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है।









