लॉन्च से पहले Google Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL के रेंडर्स आए सामने, देखें डिजाइन

Join Us icon
Highlights

  • Google Pixel 10 Series का डिजाइन Google Pixel 9 Series के समान हो सकता है।
  • Google Pixel 10 Pro में TSMC द्वारा निर्मित Tensor G5 चिपसेट लगाया जा सकता है।
  • Google Pixel 10 Pro XL को Android 16 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Google Pixel 10, Pixel 10 Pro, और Pixel 10 Pro XL के रेंडर्स इस हफ्ते ऑनलाइन सामने आए हैं, जिससे हमें इनके आधिकारिक लॉन्च से पहले पूरा डिजाइन देखने को मिला है। Pixel 10 Series, जो Pixel 9 Series का सक्सेसर अगस्त 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके पहले, Google इस महीने के अंत तक बजट Pixel 9a की घोषणा कर सकता है।

Google Pixel 10 डिजाइन डिटेल्स

  • OnLeaks और Android Headlines ने Google Pixel 10 Series के पहले इमेज रेंडर्स शेयर किए हैं। इन रेंडर्स से पता चलता है कि फोन का डिजाइन कई मायनों में Google Pixel 9 से मिलता-जुलता होगा।
  • लीक हुए रेंडर्स के अनुसार, Pixel 10 में 6.3-इंच का डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा जो Pixel 9 जैसा हे हो सकता है।
Google
Google Pixel 10
  • फोन का आकार Pixel 9 के समान होगा, लेकिन यह थोड़ा अधिक मोटा हो सकता है। Pixel 10 का साइज 152.8 x 72 x 8.6 mm होने की संभावना है, जबकि Pixel 9 का साइज 152.8 x 72 x 8.5 mm था।
  • Pixel 10 Series के Android 16 OS के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है।

Google Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL डिजाइन डिटेल्स

  • Pixel 10 की तरह आने वाले Google Pixel 10 Pro का डिजाइन भी पहले जैसा ही रहने की उम्मीद है।
  • इसमें भी 6.3-इंच का डिस्प्ले होगा और यह Pixel 9 Pro की तुलना में थोड़ा मोटा (8.6mm) हो सकता है।
Pixel 10 Pro
Google Pixel 10 Pro
  • फोन में अपने पूर्व मॉडल की तरह पेरिस्कोप लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप बरकरार रहने की उम्मीद है।
  • OnLeaks और Android Authority की एक अलग रिपोर्ट के अनुसार, Pixel 10 Pro संभवतः पहला Pixel स्मार्टफोन होगा, जिसमें TSMC द्वारा निर्मित Tensor G5 चिप मिल सकता है।
  • Google Pixel 10 Pro XL भी अपना 6.8-इंच का डिस्प्ले बरकरार रखेगा।
Google Pixel 10 Pro XL
  • Pixel 10 Pro XL के Pixel 9 Pro XL की तुलना में 0.1mm छोटा होने की संभावना है। Pixel 10 Pro XL का साइज 162.7 x 76.6 x 8.5mm हो सकता है, जबकि Pixel 9 Pro XL का साइज 162.8 x 76.6 x 8.5mm था।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here