
Motorola जल्द ही अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Razr 60 सीरीज के तहत लेकर आ सकता है। इसमें Motorola Razr 60 बेस होगा। जबकि Motorola Razr 60 Ultra बड़ा वैरियंट हो सकता है। हालांकि अभी इनके बारे में ब्रांड की ओर से कोई ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन XpertPick की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बेस मॉडल के डिजाइन और फीचर्स की पूरी जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं Razr 60 में क्या खास मिल सकता है।
Motorola Razr 60 कलर्स और डिजाइन (लीक)
- Motorola Razr 60 को तीन शानदार रंगों में लॉन्च किया जा सकता है। जिसमें Pantone Gibraltar Sea नायलॉन-इंस्पायर्ड टेक्सचर, Pantone Lightest Sky असेटेट फिनिश और Spring Bud शामिल हो सकते हैं।
- डिजाइन की बात करें, तो लीक हुई 360-डिग्री इमेज से पता चलता है कि Razr 60 का लुक पिछले साल के Razr 50 से बहुत अलग नहीं होगा।

Motorola Razr 60 स्पेसिफिकेशंस (लीक)
ड्यूरेबिलिटी और डिस्प्ले
लीक में बताया गया है कि Motorola Razr 60 को IP48 रेटिंग मिल सकती है। जिसका मतलब है कि इसमें डस्ट प्रोटेक्शन भी होगा। जबकि इससे पहले Razr 50 में IPX8 रेटिंग थी, जो केवल वाटर रेसिस्टेंस थी। डिस्प्ले की बात करें तो Razr 60 में 6.7-इंच की pOLED HDR10+ फोल्डेबल स्क्रीन मिल सकती है। यह स्क्रीन Razr 50 और Razr 40 की 6.9-इंच डिस्प्ले से छोटी होगी लेकिन पुराने Razr 2022 के बराबर रखी जा सकती है। नया फीचर ‘वेट टच फंक्शनालिटी’ जोड़ा जा सकता है। जिससे गीले हाथों से भी डिस्प्ले आसानी से ऑपरेट करने की अनुमति मिलेगी।
परफॉर्मेंस और स्टोरेज
Motorola Razr 60 में नया Dimensity 7400X प्रोसेसर लगाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 12GB तक LPDDR4x रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है। इसमें RAM Boost फीचर भी दिया जा सकता है। जिससे वर्चुअल रैम बढ़ाई जा सकेगी।

बैटरी और चार्जिंग
Razr 60 में 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह Razr 50 की 4,200mAh बैटरी के मुकाबले अपग्रेड हो सकता है। आगामी फोन में 30W Turbo चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
कैमरा सेटअप
आगामी Motorola Razr 60 में रियर पैनल पर 50MP का OIS-सपोर्टेड Ultra Pixel प्राइमरी सेंसर लगाया जा सकता है। जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी बेहतर की जा सकती है। फोन में अल्ट्रा-वाइड लेंस पहले के मुकाबले 4x ज्यादा एरिया कवर कर सकता है। यही नहीं मैक्रो शॉट्स के लिए भी सपोर्ट मिलने की डिटेल्स मिली हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
AI और सिक्योरिटी फीचर्स, ओएस
फोन में Moto-AI फीचर्स मिल सकते हैं। जिससे कैमरा और ओवरऑल परफॉर्मेंस को बेहतर बनाया जा सकता है। इसमें Moto Secure और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा Razr 60 के Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने की संभावना है।












