7300mAh बैटरी वाला iQOO Z10 और 6500mAh बैटरी वाला iQOO Z10x इस तारीख को होंगे इंडिया में लॉन्च

Join Us icon

आइकू ने हाल ही में खुलासा किया था कि वह 11 अप्रैल को अपनी ‘ज़ेड’ सीरीज का iQOO Z10 5G फोन भारत में पेश करेगी। वहीं आज कंपनी ने यह अनांउसमेंट भी कर दी है कि आइकू ज़ेड10 के साथ 11 अप्रैल को iQOO Z10x 5G भी इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। फोन लॉन्च डिटेल्स के साथ ही आइकू ज़ेड10 और ज़ेड10एक्स की अहम स्पेसिफिकेशन्स भी कंपनी द्वारा सार्वजनिक की जा चुकी है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

iQOO Z10, Z10x इंडिया लॉन्च डेट

आइकू ज़ेड10 और आइकू ज़ेड10एक्स 5जी फोन 11 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होंगे। आइकू इंडिया वेबसाइट सहित ब्रांड के सभी सोशल मीडिया चैनल्स पर यह फोन लॉन्च लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा। 11 अप्रैल की दोपहर iQOO Z10 और iQOO Z10x प्राइस व सेल डिटेल्स की जानकारी दी जाएगी। हमारा अनुमान है कि आइकू ज़ेड10 का रेट 20 हजार से 25 हजार रुपये के बीच मिल सकता है तथा आइकू ज़ेड10 का प्राइस 15 हजार से 20 हजार के बीच रखा जा सकता है।

iQOO Z10 स्पेसिफिकेशन्स

आइकू ज़ेड10 को कंपनी ने इंडिया का पहला 7,300mAh battery smartphone कहा है। अभी तक इतनी बड़ी बैटरी सिर्फ टैबलेट डिवाइस में भी देखने को मिली थी। वहीं इस तगड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 90W FlashCharge तकनीक दी गई है। कंपनी के अनुसार यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा जो 8.2 लाख से भी अधिक AnTuTu बेंचमार्क स्कोर प्राप्त कर चुका है।

आइकू ज़ेड10 में Quad Curved AMOLED स्क्रीन दी गई है जो 5000निट्स लोकल पिक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करेगी। इस फोन की मोटाई 0.789 cm बताई गई है जो इसे 7,300एमएएच बैटरी वाला सबसे पतला फोन बनाती है। कंपनी ने बता दिया गया है कि यह आइकू 5जी फोन luxurious Stellar Black और sophisticated Glacier Silver कलर में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

iQOO Z10x स्पेसिफिकेशन्स

आकू ज़ेड10एक्स 5जी फोन को मीडियाटेक के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Dimensity 7300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह सेग्मेंट का सबसे तेज मोबाइल फोन बनेगा जो 7.2 लाख से भी ज्यादा का AnTuTu बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुका है। वहीं ब्रांड द्वारा यह खुलासा भी कर दिया गया है कि ज़ेड10 की तरह iQOO Z10x में भी बड़ी व ताकतवर बैटरी दी जाएगी। यह 5जी मोबाइल 6,500mAh battery के साथ इंडिया में लॉन्च होगा।

iQOO Z10 Price
Rs. 24,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here