Motorola Edge 60 Fusion के बाद अब आएगा Edge 60 5G फोन, फोटो और स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक

Join Us icon

Motorola Edge 60 Fusion इंडिया में लॉन्च हो गया है जिसकी कीमत 22,999 रुपये से शुरू होती है। यह देश का पहला फोन है जो MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर पर काम करता है। ऐज 60 फ्यूजन के बाद अब इसी सीरीज का एक और नया 5जी मोबाइल Motorola Edge 60 सामने आया है। इस स्मार्टफोन की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर लीक हो गई हैं जो बताती है कि ऐज 60 जल्द ही मार्केट में उतारा जा सकता है।

Motorola Edge 60 इमेज (लीक)

फोटो में मोटोरोला ऐज 60 5जी फोन blue और green कलर में नजर आया है। इसकी लुक काफी हद तक ऐज 60 फ्यूजन जैसी ही है। फ्रंट पर राउंड ऐज वाली पंच होल स्क्रीन दी गई है और बैक पर लैदर फिनिश वाला पैनल मौजूद है। मोबाइल का रियर कैमरा सेटअप उपरी दाईं ओर स्क्वायर शेप में लगाया गया है जिसमें तीन सेंसर और एक फ्लैश फिट है। वॉल्यूम और पावर बटन राइट फ्रेम पर लगे हैं। लोवर फ्रेम पर सिम स्लॉक, यूएसबी और स्पीकर मौजूद है व अपर फ्रेम पर डॉल्बी की ब्रांडिंग दी गई है।

Motorola Edge 60 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

मोटोरोला ऐज 60 को लेकर कहा जा रहा है कि यह मोबाइल भी 60 फ्यूजन की ही तरह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज मिल सकती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,500एमएएच बैटरी तथा फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल सोनी एलवाइटी700सी सेंसर दिया जा सकता है। इस फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

Motorola Edge 60 Fusion स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ 1.5K Curved Display
  • MediaTek Dimensity 7400
  • 12GB RAM + 256GB Storage
  • 50MP Rear Camera
  • 32MP Selfie Camera
  • 5,500mAh Battery
  • 68W TurboPower

स्क्रीन : मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन 5जी फोन 2712 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की सुपरएचडी+ 1.5के एमोलेड डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। इसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 4500निट्स ब्राइटनेस और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नालॉजी का सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 7आई की लेयर मौजूद है।

परफॉर्मेंस : Edge 60 Fusion मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर पर काम करता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 चलता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल LYT 700C मेन सेंसर, 120° एफओवी वाला 13 मेगापिक्सल Ultra wide + Macro लेंस और थर्ड 3-इन-1 लाइट सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोटोरोला मोबाइल 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन 5जी फोन में तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस मोटोरोला के 5जी फोन में 68वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

अन्य फीचर्स : मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन MIL-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर बना है जिसके साथ IP69 रेटिंग भी दी गई है। इस फोन में Moto Gestures और AI की क्षमता भी मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4 और Wi-Fi 6 के साथ NFC का सपोर्ट ​भी दिया गया है।

Motorola Edge 60 Fusion Price
Rs. 20,900
Go To Store
Rs. 21,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here