2000 रुपये सस्ता मिल रहा मोटोरोला का ये फोन! आज है पहली सेल

Join Us icon

Motorola Edge 60 Fusion की बिक्री भारत में आज (बुधवार) से शुरू हो गई है। यह फोन 2 अप्रैल को लॉन्च हुआ था और यह Motorola Edge 50 Fusion का अपग्रेडेड वर्जन है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बॉडी दी गई है, और साथ ही MIL-810H सर्टिफिकेशन भी मौजूद है जो इसकी मजबूती को दर्शाता है। वहीं, Edge 60 Fusion में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आइए आगे आपको इस फोन के सेल ऑफर्स के साथ ही पूरी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।

Motorola Edge 60 Fusion प्राइस और सेल ऑफर डिटेल

  • यह फोन आज (बुधवार) दोपहर 12:00 बजे से Flipkart और Motorola India की वेबसाइट पर खरीदा जा सकता है।
  • Motorola Edge 60 Fusion की भारत में कीमत ₹22,999 से शुरू होती है, जो इसके बेस वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के लिए है। इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹24,999 में उपलब्ध है।
  • Edge 60 Fusion को तीन आकर्षक Pantone कलर ऑप्शन-Pantone Amazonite, Pantone Slipstream और Pantone Zephyr में आता है।
  • खरीदारों को Axis Bank और IDFC First Bank के क्रेडिट कार्ड से लेन-देन करने पर ₹2,000 की तुरंत छूट मिल सकती है।
  • इसके अलावा, ग्राहक चाहें तो पुराने फोन के बदले में ₹2,000 की अतिरिक्त एक्सचेंज छूट का विकल्प भी चुन सकते हैं।
    साथ ही, Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 5 प्रतिशत की तुरंत छूट भी दी जा रही है।

Motorola Edge 60 Fusion के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

स्क्रीन

मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन 5जी फोन 2712 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की सुपरएचडी+ 1.5के डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह ऑल कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 446पीपीआई और 4500निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।

परफॉर्मेंस

Motorola Edge 60 Fusion मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ इंडिया का पहला मोबाइल फोन है। बता दें कि यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2GHz से लेकर 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह मोबाइल फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो 3 साल की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लाया गया है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Edge 60 Fusion ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश लाइट से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल LYT 700C मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले व 120° एफओवी वाले 13 मेगापिक्सल Ultra wide + Macro लेंस और थर्ड 3-इन-1 लाइट सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोटोरोला मोबाइल में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन 5जी फोन में तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह मोबाइल को 42.5 घंटे तक का बैकअप देने की क्षमता रखता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस मोटोरोला के 5जी फोन में 68वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

अन्य फीचर्स

मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन MIL-810H मिलिट्री सर्टिफिकेशन के साथ लाया गया है जो इसे एक्सीडेंटल ड्रॉप की ​स्थिति में नॉर्मल फोन से ​अधिक प्रोटेक्शन प्रदान करती है। वहीं मोबाइल को पानी से बचाने के लिए IP69 रेटिंग दी गई है। Water Touch 3.0 फीचर के साथ स्क्रीन को गीले हाथों से भी टच किया जा सकता है। इस फोन में Moto Gestures और AI की क्षमता भी मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4 और Wi-Fi 6 के साथ NFC का सपोर्ट ​भी दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here