6,500mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 8GB रैम वाले नए iQOO फोन की सेल शुरू, जानें कीमत, ऑफर्स और खूबियां

Join Us icon

iQOO Z10 और iQOO Z10x स्मार्टफोन इस महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च हुए थे, जहां बेस मॉडल Z10 कुछ दिनों पहले सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं अब iQOO Z10x की सेल भी शुरू हो गई है। बता दें कि यह एक सस्ता मोबाइल फोन है, जिसे दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। इसलिए अगर आप एक कम कीमत वाले फोन की तलाश में हैं तो यह बढ़िया विकल्प है। आइए, आगे आपको कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से बताते हैं।

iQOO Z10x की कीमत ऑफर्स और सेल डिटेल्स

  • नया मोबाइल iQOO Z10x ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध है।
  • स्मार्टफोन के बेस मॉडल 6GB + 128GB के स्टोरेज में उपलब्ध है, जहां इसकी 13,499 रुपये से शुरू होती है। यह कुल तीन स्टोरेज में आता है। जिसकी जानकारी आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।
  • ऑफर्स की बात करें तो ICICI और SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूजर्स डिवाइस के सभी मॉडल्स पर 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ले पाएंगे।
  • पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर ग्राहक iQOO Z10x को और भी सस्ती कीमत पर ले सकते हैं।
  • कलर्स की बात करें तो iQOO Z10x स्मार्टफोन अल्ट्रामरीन और टाइटेनियम जैसे दो रंगो में आता है।
स्टोरेज और रैमकीमत
6GB + 128GB13,499 रुपये
8GB + 128GB14,999 रुपये
8GB + 256GB16,499 रुपये

iQOO Z10x के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: iQOO Z10x में बढ़िया स्क्रीन अनुभव के लिए 6.72 इंच की FHD+ डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है। इसकी स्क्रीन गीले हाथों के टच को भी अच्छे से रिस्पॉन्ड करती है।
  • डिजाइन: फोन के रियर साइड में रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट मिलता है और यह IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से कुछ हद तक सुरक्षित है।
  • प्रोसेसर: iQOO Z10x को कंपनी ने Dimensity 7300 SoC पर पेश किया है।
  • स्टोरेज और रैम: यह फोन 6GB और 8GB के रैम के साथ आता है और मैमोरी के लिए 128GB और 256GB का ऑप्शन दिया गया है।

  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप LED फ्लैश के साथ दिया गया है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का पोट्रेट लेंस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
  • बैटरी: डिवाइस में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है, जिसे 44W फास्ट चार्जिंग से चार्ज किया जा सकता है। यानी आपको लंबे बैकअप के साथ फटाफट चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी।
  • सॉफ्टवेयर: iQOO Z10x फोन Funtouch OS 15 पर आधारित Android 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ आता है। इसमें AI Erase, AI Photo Enhance और AI Translation जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।


iQOO Z10x Price
Rs. 22,500
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here