6000mAh बैटरी और 8GB RAM के साथ Realme 14T 5G फोन हुआ भारत में लॉन्च, जानें प्राइस

Join Us icon

Realme ने अपनी 14T सीरीज़ के तहत नया स्मार्टफोन Realme 14T 5G लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन अपने शानदार डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, और लंबी बैटरी लाइफ के साथ, एक बेहतरीन मिड-रेंज स्मार्टफोन साबित हो सकता है। इस फोन को खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और दिन भर का बैकअप चाहते हैं। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से।

Realme 14T 5G प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹17,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹19,999

रियलमी 14टी 5जी 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जिसे 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है और यह Flipkart एवं Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन के साथ ₹1,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, जिससे यह और भी आकर्षक बन जाता है। फोन को Surf Green, Lightning Purple और Obsidian Black कलर में खरीदा जा सकेगा।

realme 14T Price
Rs. 16,999
Go To Store
See All Prices

Realme 14T 5G स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले : Realme 14T 5G में 6.67-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका 120Hz का रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस आपके अनुभव को और भी बेहतर बनाता है। इसके अलावा, यह TUV Rheinland लो-लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जो स्क्रीन पर कम रोशनी में भी स्पष्टता बनाए रखता है।

कैमरा : इस स्मार्टफोन में 50MP का AI कैमरा है, जो शानदार फोटोग्राफी के लिए जाना जाता है। इसके साथ 2MP मोनोक्रोम लेंस दिया गया है, जो तस्वीरों में और अधिक विस्तार और गहराई जोड़ता है। फ्रंट में 16MP का कैमरा है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

परफॉर्मेंस : Realme 14T 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग और गेमिंग में बेहतरीन प्रदर्शन प्रदान करता है। फोन में 8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज विकल्प उपलब्ध हैं, जिससे आप अधिक से अधिक एप्लिकेशन और डेटा स्टोर कर सकते हैं।

बैटरी : इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन की बैकअप सुनिश्चित करती है। इसके साथ 45W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है, जो फोन को तेजी से चार्ज करने में मदद करता है।

अन्य फीचर्स : Realme 14T 5G Android 15 आधारित Realme UI के साथ आता है, जो यूज़र इंटरफ़ेस को और भी स्मूथ बनाता है। इसमें IP69 रेटिंग भी है, जो फोन को पानी और धूल से सुरक्षित रखती है, इसे विशेष रूप से उन उपयोगकर्ताओं के लिए आदर्श बनाती है जो एक्टिव लाइफस्टाइल जीते हैं।

इस प्राइस सेगमेंट में ये फोन भी हैं बेहतर

Realme 14T 5G एक प्रीमियम स्मार्टफोन है, जो स्टाइल, प्रदर्शन, और बैटरी जीवन के बीच एक बेहतरीन संतुलन प्रदान करता है। यह स्मार्टफोन विशेष रूप से उन उपयोगकर्ताओं के लिए बेस्ट साबित हो सकता है जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग, और लंबे समय तक बैटरी बैकअप की तलाश में हैं। इसके अलावा नीचे टेबल में दिए गए 5जी फोन की इसी प्राइस सेगमेंट में बेहतरी विकल्प हैं।

स्मार्टफोनलॉन्च प्राइस
Vivo T4x13,999 रुपये
Infinix Note 50s15,999 रुपये
OPPO K1317,999 रुपये
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here