6GB RAM वाला 5G फोन Samsung Galaxy A26 हुआ इंडिया में लॉन्च, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

Samsung ने अपने Galaxy A सीरीज़ के लोकप्रिय स्मार्टफोन Galaxy A26 5G का एक नया वेरिएंट भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह नया मॉडल 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत ₹23,499 रखी गई है। बता दें कि इस फोन को कंपनी ने पहले 8GB RAM वेरिएंट्स के साथ पेश किया गया था। अब कंपनी ने इसे और अधिक किफायती विकल्प के रूप में नए रैम वेरिएंट में उतारा है।

Samsung Galaxy A26 5G प्राइस

  • 6GB RAM + 128GB Storage – ₹23,499
  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹24,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹27,999

Samsung Galaxy A26 5G के नए 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹23,499 रखी गई है। यह वेरिएंट कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा। पहले से मौजूद 8GB RAM वेरिएंट्स की कीमत ₹24,999 (128GB) और ₹27,999 (256GB) है। यह स्मार्टफोन Awesome Peach, Awesome Mint, Awesome White और Awesome Black में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A26 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ FHD+ sAMOLED Display
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • Samsung Exynos 1380
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 13MP Front Camera
  • 45W 5,000mAh Battery

डिस्प्ले
Samsung Galaxy A26 5G में 6.7-इंच की FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह पैनल 1900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है और Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आता है।

कैमरा
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर OIS सपोर्ट के साथ मिलता है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

परफॉर्मेंस
Galaxy A26 5G में Samsung का इन-हाउस Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है, जो 5nm तकनीक पर आधारित है। यह चिपसेट Mali-G68 GPU के साथ आता है, जो डेली यूसेज और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देता है। नया 6GB रैम मॉडल 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

बैटरी
फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक दिन से ज्यादा का बैकअप देने में सक्षम है।

फीचर्स
Galaxy A26 5G में IP67 रेटिंग दी गई है जो इसे डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बनाती है। इसके अलावा फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स और Samsung Knox सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म भी शामिल है।

सॉफ्टवेयर
यह फोन Android 14 आधारित One UI 6.0 पर काम करता है। Samsung का दावा है कि इसे 4 साल तक Android OS अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here