
Samsung ने फरवरी महीने में अपना लो बजट मोबाइल फोन गैलेक्सी एफ06 इंडिया में लॉन्च किया था। यह सस्ता 5जी फोन 50MP Camera और 5000mAh Battery की ताकत से लैस होकर आया था, जो 4GB और 6GB RAM में उपलब्ध है। अब अपने फैंस को तोहफा देते हुए कंपनी Samsung Galaxy F06 5G फोन को सिर्फ 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बेच रही है। यानी यह सस्ता 5जी फोन 8 हजार रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy F06 5G प्राइस (फ्लिपकार्ट)
सस्ता सैमसंग 5जी मोबाइल खरीदने के लिए शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर जाना होगा। इसी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर Galaxy F06 5G फोन कम रेट पर बेचा जा रहा है। सेलिंग प्राइस की बात करें तो 4जीबी रैम वाले वेरिएंट को 64जीबी स्टोरेज के साथ 7,999 रुपये में और 128जीबी स्टोरेज के साथ 8,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसी तरह 6जीबी रैम वाला 5जी फोन गैलेक्सी एफ06 इस वक्त फ्लिपकार्ट पर 9,799 रुपये के सेलिंग प्राइस पर लिस्ट है।
| Samsung Galaxy F06 5G | लॉन्च प्राइस | लिस्ट प्राइस (फ्लिपकार्ट) | सेलिंग प्राइस (फ्लिपकार्ट) |
| 4GB RAM + 64GB Storage | ₹10,499 | ₹7,999 | ₹7,770 |
| 4GB RAM + 128GB Storage | ₹11,499 | ₹8,499 | ₹8,270 |
| 6GB RAM + 128GB Storage | ₹12,999 | ₹9,799 | ₹9,570 |
लेकिन मजे की बात यह है कि शॉपिंग साइट Samsung Galaxy F06 5G फोन पर 229 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। यह छूट फोन के सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर लागू हो रही है जिसके बाद 4जीबी+64जीबी सिर्फ 7,770 रुपये में और 4जीबी+128जीबी केवल 8,270 रुपये में पाया जा सकता है। वहीं डिस्काउंट के साथ 6जीबी वाला 5जी फोन 9,570 रुपये में खरीदा जा सकता है।
गौरतलब है कि सैमसंग इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस फोन को 4GB+128GB वेरिएंट को 11,499 रुपये और 6GB+128GB वेरिएंट को 12,999 रुपये में बेचा जा रहा है। लगे हाथ पाठकों को याद दिला दें कि शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से सामान खरीदते वक्त 29 रुपये की सिक्योर्ड पैकेजिंग फीस भी वसूली जाती है। यह चार्ज गैलेक्सी एफ06 5जी फोन भी देना होगा।
Samsung Galaxy F06 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 6.74″ HD+ 90Hz Display
- MediaTek Dimensity 6300
- 6GB RAM + 128GB Storage
- 50MP Dual Back Camera
- 8MP Front Camera
- 25W 5,000mAh Battery

स्क्रीन
सैमसंग गैलेक्सी एफ06 5जी फोन 6.74-इंच की एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इसमें 800निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। गौरतलब है कि यह वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है, आजकल इस रेंज में भी अधिकांश फोन पंच-होल पर आते हैं ऐसे में सैमसंग फोन में इसकी कमी खलेगी।
परफॉर्मेंस
Samsung Galaxy F06 5G फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जिसमें 4 जेनरेशन की ओएस अपडेट और 4 साल की सिक्योरिटी अपग्रेड मिलेगी। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 4 लाख से ज्यादा का AnTuTU स्कोर पाएगा।
मेमोरी
सैमसंग गैलेक्सी एफ06 5जी फोन इंडियन मार्केट में 4GB और 6GB RAM के साथ लाया गया है। यह मोबाइल एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम तथा 6जीबी फिजिकल रैम में 6जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इन्हें क्रमश: 8GB और 12GB RAM की ताकत प्रदान करेगा। इस फोन में 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस सस्ते सैमसंग फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश लाइट से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy F06 5G फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए इस कम कीमत वाले सैमसंग 5जी फोन में तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। आपको जानकर निराशा हो सकती है कि यह 25वॉट चार्जर फोन बॉक्स में नहीं मिलेगा, इसे अलग से खरीदना पड़ेगा।
खास फीचर्स
गैलेक्सी एफ06 5जी फोन को सैमसंग के इंडियन यूजर्स के लिए 12 5G Bands से लैस किया है जो Jio व Airtel सहित Vi नेटवर्क पर भी स्मूथ का करेंगे। दूसरे फोन का डाटा ट्रांसफर करने के लिए इसमें Quick Share फीचर दिया गया है। वहीं फोन अनलॉकिंग व सिक्योरिटी के लिए इसके साईड फ्रेम पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।













