
Vivo भारत में अपना नया कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन Vivo X200 FE पेश करने की तैयारी में है। यह डिवाइस X200 Pro Mini की जगह ले सकता है, जो पहले भारत में लॉन्च होने की उम्मीद थी। हालांकि फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन नई रिपोर्ट में वीवो एक्स200 एफई 5जी फोन के संभावित लॉन्च टाइमलाइन और प्राइस के साथ-साथ पूरे स्पेसिफिकेशन भी बताए गए हैं।
Vivo X200 FE इंडिया लॉन्च टाइमलाइन (लीक)
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo X200 FE को भारत में जुलाई 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। यह जानकारी Smartprix की रिपोर्ट में दी गई है। हालांकि, फिलहाल सटीक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है लेकिन यह वीवो स्मार्टफोन जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत में भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।

Vivo X200 FE प्राइस (लीक)
लीक के अनुसार, वीवो एक्स200 एफई के 12GB + 256GB और 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत भारत में लगभग ₹50,000 से ₹60,000 के बीच रखी जा सकती है। उम्मीद है कि यह फोन जुलाई 2025 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन आने वाले समय में Vivo इस फोन से जुड़ी टीज़र या घोषणाएं जारी कर सकती है।
Vivo X200 FE स्पेसिफिकेशन (लीक)
डिस्प्ले
लीक के अनुसार, इस फोन में 6.31-इंच का फ्लैट 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। यह वही डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन हैं जो X200 Pro Mini और संभावित S30 Pro Mini में भी मिल सकते हैं।
प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 9300+ या आने वाला Dimensity 9400e चिपसेट दिया जा सकता है। इनमें से Dimensity 9400e चिपसेट को अगले सप्ताह लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
रैम और स्टोरेज
फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लाया जा सकता है — 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 16GB RAM + 512GB स्टोरेज। डिवाइस का वजन लगभग 200 ग्राम होने की संभावना है।
कैमरा
Vivo X200 FE में 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP Sony IMX882 3X टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा मिल सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।
सॉफ्टवेयर
इस स्मार्टफोन में Android 15 आधारित Funtouch OS दिया जा सकता है। इसके साथ 3 साल के Android अपग्रेड और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिल सकते हैं।
अन्य फीचर्स
फोन में IP68/IP69 रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Zeiss-ब्रांडेड कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, AI seasonal portraits जैसे एडवांस्ड AI फीचर्स भी मिल सकते हैं।












