16GB RAM वाला OPPO मोबाइल! इसमें मिल सकता है Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और 144Hz OLED स्क्रीन

Join Us icon
Highlights

  • इंडिया में अप्रैल में OPPO K13 5G फोन लॉन्च हुआ था।
  • अब 23 जून को OPPO K13x 5G फोन भारत आएगा।
  • OPPO K13 Turbo Pro इंडिया में आएगा या नहीं, अभी कंफर्म नहीं।

OPPO K13 5G फोन अप्रैल महीने में इंडिया में लॉन्च हुआ था और 23 जून को कंपनी OPPO K13x 5G भारतीय बाजार में लेकर आ रही है। नए लीक में इसी सीरीज के ‘टर्बो’ फोन की डिटेल्स सामने आ रही है। खबर है कि कंपनी OPPO K13 Turbo Pro पर भी काम कर रही है जिसे आने वाले दिनों में पेश किया जा सकता है। टिपस्टर द्वारा ओपो के13 टर्बो प्रो की स्पेसिफिकेशन्स भी इंटरनेट पर शेयर कर दी गई हैं जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO K13 Turbo Pro स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.8″ 1.5K OLED 144Hz Display
  • Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4
  • 16GB RAM + 512GB Storage
  • 50MP + 2MP Rear Camera
  • 16MP Front Camera

परफॉर्मेंस

सामने आए लीक के अनुसार ओपो के13 टर्बो प्रो स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नेपड्रैगन 8एस जेन 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.02GHz स्पीड पर रन करने वाले Cortex-A720 कोर से लेकर 3.21GHz तक की क्लॉक स्पीड वाला Cortex-X4 कोर शामिल है। यह मोबाइल लेटेस्ट Android 15 के साथ मार्केट में एंट्री लेगा।

मेमोरी

OPPO K13 Turbo Pro को लेकर कहा गया है कि यह 5जी मोबाइल 16जीबी रैम पर लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 512जीबी स्टोरेज दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। यकिनन यह स्मार्टफोन का टॉप वेरिएंट होगा और बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है। लीक के अनुसार यह फोन LPDDR5x RAM + UFS 4.0 storage तकनीक पर काम करेगा।

डिस्प्ले

यह ओपो मोबाइल के13 टर्बो प्रो 6.8-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक की मानें तो फोन में 1.5के रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले दी जाएगी जो ओएलइडी पैनल पर बनी होगी। यह फ्लैट सर्फेस स्क्रीन हो सकती है जिसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। यह ओपो 5जी फोन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से भी लैस होगा।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए OPPO K13 Turbo Pro 5G फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। समाने आई जानकरी के अनुसार इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर भी मौजूद रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस ओपो मोबाइल को 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।

अन्य फीचर्स

लीक में बताया गया है कि ओपो के13 टर्बो प्रो IPX8 रेटिंग के साथ लाया जाएगा। यानी इस मोबाइल में पानी व धूल से बचाने की क्षमता भी मिलेगी। हालांकि इसे प्लास्टिक बॉडी पर पेश किया जा सकता है। लीक के अनुसार इस ओपो मोबाइल में RGB लाइट्स लगाई जाएगी जो गेमिंग या नोटिफिकेशन पर चमकेगी। इसके साथ ही प्रोसेसिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए लगाए जाने वाले कूलिंग फैन में भी लाइट्स दिए जाने की बात लीक में कही गई है।

OPPO K13 5G

OPPO K13 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67″ 120Hz AMOLED Display
  • Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 16MP Front Camera
  • 7,000mAh Battery
  • 80W Fast Charging

कीमत : ओपो के13 5जी फोन भारतीय बाजार में 8जीबी रैम पर सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 17,999 रुपये है और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 19,999 रुपये है।

डिस्प्ले : OPPO K13 5G में 1080 x 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 394PPI पिक्सल डेंसिटी के साथ 1200nits की पीक ब्राइटनेस​ मिलती है।

परफॉर्मेंस : ओपो के13 5जी फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। वहीं गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो इसके लिए 5700mm² वैपर चैंबर और 6000mm² ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम भी लगाया गया है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस ओपो 5जी फोन में एफ/1.85 अपर्चर वाला 50MP मेन बैक सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP Sony IMX480 फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए OPPO K13 5G फोन तगड़ी 7,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इसे तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

फीचर्स : यह मोबाइल ColorOS 15 पर चलता है। इसके साथ 2 साल की OS अपडेट और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलती है। यह फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है। इसमें Bluetooth 5.2 और IR ब्लास्टर दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here