
8GB RAM वाला 5G फोन 20 हजार रुपये से भी सस्ता बिक रहा है। पिछले साल Vivo Y300 5G फोन इंडिया में 21,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था जिसमें 32MP Selfie कैमरा, 80W फास्ट चार्जिंग और 16GB RAM की ताकत दी गई है। यही 5जी स्मार्टफोन अब इन दिनों 19,299 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। बिना किसी बैंक कार्ड के ही इसे सस्ते रेट पर खरीदा जा सकता है। पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
Vivo Y300 5G प्राइस
| Vivo Y300 5G | लॉन्च प्राइस | प्राइस ड्रॉप | डिस्काउंट | इफेक्टिव प्राइस |
| 8GB RAM + 128GB Storage | ₹21,999 | ₹1,000 | ₹1,500 | ₹19,499 |
- वीवो वाई300 का 128जीबी वेरिएंट 21,999 रुपये और 256जीबी वेरिएंट 23,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।
- बीते दिनों इसपर 1,000 रुपये का प्राइस कट हुआ था जिसके बाद रेट क्रमश: ₹20,999 और ₹22,999 हुआ था।
- वहीं अब यह 8GB RAM वाला Vivo 5G फोन अतिरिक्त 1,500 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।
- शॉपिंग साइट अमेजन पर 128GB मेमोरी वेरिएंट 19,499 रुपये में बेचा जा रहा है।
- यह फोन का सेलिंग प्राइस है जिसका फायदा सभी को मिलेगा। इसके लिए किसी स्पेशल क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं।
- सिर्फ इतना ही नहीं, इस 5जी फोन वेरिएंट पर 200 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
- इस फ्री कूपन के साथ 8GB RAM + 256GB Storage वाला Vivo Y300 5G फोन ₹19,299 में खरीदा जा सकता है।
- इस हिसाब से यह 8जीबी रैम वाला 5जी फोन लॉन्च प्राइस से 2700 रुपये सस्ता (₹21,999-₹19,299) परचेज कर सकते हैं।
बताते चलें कि यह फोन का सेलिंग प्राइस है जिसके लिए ग्राहकों को किसी भी स्पेशल बैंक क्रेडिट कार्ड का जुगाड़ करने की जरूरत नहीं। यह रेट सभी को मिलेगा। वीवो वाई300 5जी फोन को सस्ते प्राइस पर खरीदने के लिए या ऑफर डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक करें)
Vivo Y300 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 6.7″ 120Hz E4 AMOLED Display
- Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2
- 8GB Expandable RAM
- 32MP Selfie Camera
- 50MP Dual Back Camera
- 5,000mAh Battery
- 80W FlashCharge

डिस्प्ले
वीवो वाई300 5जी फोन 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी पंच-होल स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले ई4 एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1800nits ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है तथा इस 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन मिलती है।
परफॉर्मेंस
Vivo Y300 5G फोन एंड्ररॉयड आधारित Funtouch OS 14 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.95GHz से लेकर 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
मेमोरी
यह वीवो का 5जी फोन को इंडियन मार्केट में 8जीबी रैम पर लाया गया है। यह मोबाइल एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है जो 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) की ताकत देता है। यह वीवो फोन LPDDR4X RAM + UFS 2.2 Storage तकनीक पर काम करता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन लेंस दिया गया है जो Sony IMX882 सेंसर है। इसके साथ ही एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल Bokeh लेंस भी मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी
Vivo Y300 5G फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह मोबाइल 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। गौरतलब है कि इस प्राइस रेंज में चुनिंदा ऐसे स्मार्टफोन है जो इतनी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।

Vivo Y300 5G फीचर्स
- वीवो वाई300 5जी फोन IP64 रेटिंग सपोर्ट करता है जो इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करती है।
- इस फोन में 8 5G Bands मिलते हैं जो सभी मोबाइल नेटवर्क पर फास्ट काम करता है।
- कनेक्टिविटी के लिए इस वीवो स्मार्टफोन में 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.0 मौजूद है।
- यह मोबाइल OTG सपोर्ट करता है जिसके जरिये इसे अन्य यूएसबी ड्राइव से भी जोड़ सकते हैं।
- यह Wet-Hand Touch फीचर से लैस है जिसके चलते मोबाइल को गीले हाथों से भी चलाया जा सकता है।
Vivo Y300 5G कंपटीशन
| स्मार्टफोन | लॉन्च प्राइस |
| realme Narzo 80 Pro | 19,999 रुपये |
| iQOO Z10 | 21,999 रुपये |
| Motorola Edge 60 Stylus | 22,999 रुपये |
- realme Narzo 80 Pro: 14GB RAM Expansion तकनीक के साथ तगड़ी 6,000mAh बैटरी और फास्ट 80W Ultra Charging
- iQOO Z10: पावरफुल 7,300mAh Battery, 32MP Selfie कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली FHD+ AMOLED स्क्रीन
- Motorola Edge 60 Stylus: IP69 रेटिंग के साथ MIL-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी, 1.5के कर्व्ड पीओएलइडी स्क्रीन और Smart S-Pen










