
फ्लैगशिप कीलर के नाम से मशहूर टेक ब्रांड वनप्लस ने आज भारतीय बाजार में अपने दो नए नोर्ड फोन उतारे हैं। कंपनी की ओर से OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 इंडिया में लॉन्च कर दिए गए हैं जो मिडबजट सेगमेंट में एडवांस फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स लेकर आए हैं। नोर्ड सीई5 की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है और वनप्लस नोर्ड 5 5जी फोन कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
OnePlus Nord 5 प्राइस
- 8GB RAM + 256GB Storage – 31,999 रुपये
- 12GB RAM + 256GB Storage – 34,999 रुपये
- 12GB RAM + 512GB Storage – 37,999 रुपये
वनप्लस नोर्ड 5 12जीबी रैम और 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इसके 8जीबी+256जीबी वाले बेस वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। वहीं 12जीबी रैम वाला वनप्लस 5जी फोन 34,999 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसमें 256जीबी स्टोरेज मिलती है। इसी तरह 12जीबी+512जीबी वाले टॉप वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 37,999 रुपये है। शुरुआती सेल में कंपनी इस स्मार्टफोन पर 2 हजार का बैंक डिस्काउंट भी देगी। नए वनप्लस फोन को 9 जुलाई से Marble Sands, Phantom Grey और Dry Ice कलर में खरीदा जा सकेगा।
OnePlus Nord 5 इमेज
OnePlus Nord 5 स्पेसिफिकेशन्स
- 6.83″ 1.5K Swift OLED Display
- Qualcomm Snapdragon 8s Gen3
- 12GB RAM + 512GB Storage
- 12GB RAM Expansion
- 50MP Dual Rear Camera
- 50MP Front Camera
- 6,800mAh Battery
- 80W SUPERVOOC
डिस्प्ले
वनप्लस नोर्ड 5 स्मार्टफोन 2800 x 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5के डिस्प्ले पर लाया गया है। यह ओएलइडी पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 1400nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करता है। यह वनप्लस नोर्ड फोन इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है जिसे Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन प्राप्त है।
परफॉर्मेंस
वनप्लस नोर्ड 5 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित OxygenOS 15 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 8एस जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0GHz से लेकर 3.0GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में Nord 5 स्मार्टफोन 14,81,616 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए मोबाइल में Adreno 735 GPU दिया गया है।
मेमोरी
OnePlus Nord 5 स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल रैम एक्सपेंशन टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है जो फिजिकल रैम को डबल कर सकती है। इसके 8जीबी रैम वेरिएंट में 8जीबी तक वचुर्अल रैम जोड़ी जा सकती है और 12जीबी रैम वेरिएंट में 12जीबी तक वचुर्अल रैम जोड़कर 24GB RAM (12+12) की ताकत दी जा सकती है। नया वनप्लस नोर्ड 5 स्मार्टफोन 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज पर बेचा जाएगा। इस फोन में LPDDR5X RAM + UFS3.1 Storage मिलेगी।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord 5 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LYT-700 OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल ultra-wide लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वनप्लस नोर्ड 5 में 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है। यह ISOCELL JN5 सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए वनप्लस नोर्ड 5 5जी फोन में 6,800एमएएच बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसने 11 घंटे, 50 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर दिया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए नोर्ड 5 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। इसने 49 मिनट में बैटरी को 20% से 100% फुल चार्ज किया है। इसके साथ ही यह वनप्लस स्मार्टफोन 5वॉट रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है।

OnePlus Nord 5 फीचर्स
- यह स्मार्टफोन IP65 रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करेगा।
- इसमें Adreno Frame Motion Engine 2.0 लगा है जो हैवी गेमिंग में स्मूथ ग्राफिक्स देता है।
- वनप्लस नोर्ड 5 में 7,330mm² वैपर चैंबर लगा है जो इसे गर्म होने से रोकता है।
- कंपनी इस फोन के साथ 72 महीने यानी 6 साल की स्मूथ परफॉर्मेंस का दावा कर रही है।
- फोन में मौजूद Aqua Touch 2.0 तकनीक से गीले या तैल वाले हाथों से भी स्क्रीन टच पर काम हो सकता है।
- OnePlus AI के जरिये नोर्ड 5 स्मार्टफोन में कई एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट फीचर्स का यूज़ हो सकता है।
- मोबाइल के साईड फ्रेम पर डेडिकेटेड बटन लगा है जिसे टैप करके एआई एक्टिवेट की जा सकती है।
- इस स्मार्टफोन में Google Gemini और Circle to Search जैसे फीचर्स मिलते हैं।
- फोन में मौजूद O+Connect फीचर से वनप्लस फोन को iPhone, Mac या Windows डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं।
- वनप्लस नोर्ड 5 में 11 5G Bands लगे हैं जो स्ट्रांग नेटवर्क और फास्ट इंटरनेट देते हैं।
- कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4 और WiFi 6 सहित NFC का सपोर्ट भी मिलता है।
- इसमें Infrared भी दिया गया है जो फोन के रिमोट की तरह काम करने लायक बनाता है।













