
इस साल फरवरी में Vivo ने भारतीय बाजार में अपने सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज के तहत Vivo V50 को पेश किया था। वहीं अब कंपनी इसका अपग्रेड वर्जन वीवो Vivo V60 के लॉन्च की तैयारी कर चुकी है। कंपनी ने आज आधिकारिक रूप से इस फोन को लेकर अपने सोशल मीडिया पर टीज कर दिया है। इसके साथ ही वीवो वी60 की माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जहां फोन से जुड़ी कुछ जानकारियां सामने आई हैं। आइए, आगे Vivo V60 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Vivo V60 लॉन्च डिटेल्स
Vivo ने भारत में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Vivo V60 की माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जिसमें इस स्मार्टफोन की कुछ खास खूबियां दिखाई गई हैं। कंपनी ने इसे भारत का सबसे स्लिम स्मार्टफोन कहा है जिसमें 6500mAh बैटरी दी जाएगी। फोन का डिजाइन यूनिक, स्लिक और कॉम्पैक्ट रखा गया है। वेबसाइट पर फोन को Auspicious Gold, Mist Gray और Moonlit Blue जैसे तीन कलर ऑप्शंस में देखा जा सकता है।
Witness brilliance unfold in every curve, every corner and every move. Be ready to experience the all-new vivo V60 yourself.
Launching soon!https://t.co/s1eim7hA7v#vivoV60 #ZEISSPortraitSoPro #CelebratingLifeMoments pic.twitter.com/YWVVoSIP2Q
— vivo India (@Vivo_India) July 28, 2025
Vivo V60 लॉन्च डेट (संभावित)
Vivo ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट शेयर नहीं की है, लेकिन पहले सामने आई रिपोर्ट्स और हाल के टीजर को देखते हुए उम्मीद है कि Vivo V60 भारत में अगस्त के आखिरी मिड में लॉन्च हो सकता है। वहीं, लीक लॉन्च डेट 19 अगस्त सामने आई है।
Vivo V60 स्पेसिफिकेशंस (कंफर्म)
डिस्प्ले: Vivo V60 5G स्मार्टफोन में equal-depth quad curved डिस्प्ले मिलने की पुष्टि हुई है। जो यूजर्स को इनफिनिटी व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। इसका डिजाइन देखने में प्रीमियम होगा और स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो भी ज्यादा रहेगा। वहीं, डिस्प्ले पर पंच होल नॉच मिलेगा जो सेल्फी कैमरा के लिए रखा जाएगा।
बैटरी: ब्रांड ने Vivo V60 को भारत का सबसे स्लिम स्मार्टफोन बताया है, जिसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। यह बैटरी लंबे समय तक बैकअप प्रदान करेगी।
कैमरा: Vivo V60 फोन को ZEISS के साथ मिलकर तैयार किए गए कैमरा सिस्टम के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 100x जूम क्षमता मिलने वाली है। जो प्रोफेशनल-ग्रेड फोटोग्राफी का अनुभव प्रदान करेगी।

Vivo V60 स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
कुछ दिन पहले 91मोबाइल ने Vivo V60 को लेकर कुछ लीक किया था, जहां फोन कैमरा सहित कुछ जानकारियां सामने आई थीं। वहीं इस फोन को लेकर कुछ संभावित लीक भी आ चुके हैं, जिसके आधार पर हमनें ये जानकारी दी है।
चिपसेट: Vivo V60 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। यह चिपसेट पावरफुल परफॉर्मेंस देने के काबिल है। इसे मिड-रेंज सेगमेंट में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।
डिस्प्ले साइज: फोन में 6.67-इंच की OLED स्क्रीन हो सकती है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। यह स्क्रीन अच्छे रिफ्रेश रेट के कारण गेमिंग और मल्टीमीडिया देखने का अनुभव शानदार बना सकती है।
रैम और स्टोरेज: Vivo V60 फोन में स्पीड के लिए 8GB RAM दी जा सकती है जबकि स्टोरेज के लिए UFS 2.2 तकनीक का उपयोग हो सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम: यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित रखा जा सकता है साथ ही Vivo का कस्टम UI दिया जा सकता है जिसमें कई AI फीचर्स और पर्सनलाइजेशन ऑप्शंस मिलेंगे।
कैमरा: Vivo V60 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा OIS के साथ 50MP 3x पेरिस्कोप कैमरा OIS के साथ और एक 8MP सेंसर शामिल किया जा सकता है। वहीं, फ्रंट में पूर्व मॉडल की तरह ही 50MP कैमरा हो सकता है।
चार्जिंग: Vivo V60 डिवाइस में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है, जिससे बड़ी बैटरी को बेहद तेजी से चार्ज किया जा सकेगा।
सिक्योरिटी और अन्य फीचर्स: फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा यह IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है। जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा।

Vivo V60 कीमत (संभावित)
ब्रांड ने फिलहाल कीमत से जुड़ा कोई अपडेट नहीं दिया है लेकिन अनुमान है कि आगामी Vivo V60 की कीमत भारत में लगभग 35,000 से 40,000 रुपये के बीच हो सकती है। यह कीमत इसे प्रीमियम-मिड रेंज सेगमेंट ग्राहकों के लिए बढ़िया ऑप्शन बना सकती है।










