
Vivo V60 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो गया है जिसे 36,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया है। इस मोबाइल के मार्केट में आने के बाद अब कंपनी ने ‘वी’ सीरीज के ही Vivo V50e 5G फोन पर प्राइस ड्रॉप जारी किया है। यह स्मार्टफोन दो मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है और अब दोनों ही वेरिएंट्स का प्राइस 2,000 रुपये घटा दिया गया है। वीवो वी50ई 5जी फोन आज से ही कम रेट पर खरीदा जा सकता है। नीचे लगी टेबल में आप इस वीवो 5जी फोन का प्राइस देख सकते हैं।
| Vivo V50e | लॉन्च प्राइस | डिस्काउंट | नया प्राइस |
| 8GB RAM + 128GB Storage | ₹28,999 | ₹2,000 | ₹26,999 |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹30,999 | ₹2,000 | ₹28,999 |
वीवो वी50ई 8जीबी रैम वाला 5जी फोन है। प्राइस कट के बाद इसे 128जीबी स्टोरेज के साथ 26,999 रुपये में और 256जीबी स्टोरेज के साथ 28,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। यह परमानेंट प्राइस ड्रॉप है जो ऑनलाइन शापिंग साइट्स और ऑफलाइन रिटेल स्टोर दोनों जगह पर लागू होगा। इसके लिए किसी स्पेशल बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

वीवो वी50ई 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित Funtouch OS 15 पर काम करता है और प्रोसेसिंग के लिए इसमें Dimensity 7300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 6,88,905 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी के जरिये इसे 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) की ताकत मिलती है।
यह वीवो का 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा वाला फोन है और इसके फ्रंट कैमरा से भी 4K Video रिकॉर्ड की जा सकती है। मोबाइल के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल OIS IMX882 सेंसर और 116° फिल्ड ऑफ व्यू की क्षमता वाला 8 मेगापिक्सल wide-angle लेंस मिलता है। यह मोबाइल 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1800निट्स ब्राइटनेस वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले सपोर्ट करता है।
यह वीवो 5जी फोन इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है। पावर बैकअप के लिए Vivo V50e में 5,600एमएएच बैटरी दी गई है PC Mark Battery स्कोर हमारी टेस्टिंग में यह 15 घंटे, 8 मिनट का आ चुका है। यह स्मार्टफोन 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है जिसने टेस्टिंग के दौरान फोन को 20% से 100% चार्ज करने में 42 मिनट ली।

Vivo V50e की बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग तकनीक इसे बजट में मौैजूद बेस्ट ऑप्शन्स में से एक बनाती है। लेकिन इसी रेंज में वीवो वी50ई के बाद मार्केट में आए Motorola Edge 60 Pro में 6,000mAh और realme 15 में 7,000mAh बैटरी मिल सकती है। इसी सप्ताह लॉन्च हुआ OPPO K13 Turbo भी 27,999 रुपये में 7,000एमएएच बैटरी दे देता है।
परफॉर्मेंस के हिसाब से देखें तो वीवो वी50ई हैवी प्रोसेसिंग हैंडल करने में सक्षम है। लेकिन वहीं हमारी इन हाउस टेस्टिंग में इस प्राइस सेगमेंट के मोटोरोला ऐज 60 प्रो का एनटूटू स्कोर 14,40,382 और ओपो के13 टर्बो का एनटूटू स्कोर 16,49,304 आया, जो वी50ई के 6,88,905 से काफी अधिक है। स्लीक डिजाइन, फोटोग्राफी और ब्रांड प्रेफरेंस के हिसाब से भी आप वीवो वी50ई को चुन सकते हैं।













