
कुछ ही दिन पहले लो बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A07 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ है। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी अपनी ‘एम’ सीरीज में भी नया मोबाइल लेकर आने वाली है जो Samsung Galaxy M07 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। टेक वेबसाइट स्मार्टप्रिक्स ने कंपनी की घोषणा से पहले ही इस मोबाइल की स्पेसिफिकेशन्स शेयर की दी है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एम07 लो बजट सेगमेंट में लाया जाएगा। लीक के अनुसार यह 4G Smartphone होगा जिसमें प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह मीडियाटेक का मोबाइल चिपसेट 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। प्रोसेसर को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह सैमसंग फोन 10 हजार रुपये के बजट में लॉन्च हो सकता है।

लीक के मुताबिक सैमसंग अपने स्मार्टफोन को 4GB RAM पर लॉन्च करेगी जिसके साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। Samsung Galaxy M07 एंड्रॉयड 15 पर पेश होगा। रिपोर्ट की मानें तो कंपनी इसके साथ 6 जेनरेशन की OS अपग्रेड देगी। यह वाकई में बड़ी बात है क्योकिं सैमसंग के अलावा कोई दूसरा ब्रांड 10 हजार के फोन में ऐसी ओएस अपग्रेड नहीं देता है।
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम07 स्मार्टफोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लाया जा सकता है। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंंट कैमरा मिल सकता है। प्राइस रेंज के हिसाब से यह कैमरा ठीक ठाक ही कहा जाएगा।
अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की एचडी+ एलसीडी स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए Galaxy M07 में 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 5,000एमएएच बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।
बैटरी के मामले में सैमसंग का फोन पीछे महसूस होता है। इन दिनों लो बजट सेगमेंट में भी 7,000mAh बैटरी वाले फोन आ रहे हैं। ऐसे में गैलेक्सी एम07 की बैटरी कम लगती है। इस स्मार्टफोन को IP54 सर्टिफाइड बताया गया है। यह आईपी रेटिंग भी ज्यादा असरदार नहीं कही जाएगी। कम से कम IP65 रेटिंग दी जाती तो मोबाइल यूजर्स को अधिक फायदा होगा।

Samsung Galaxy M07 इंडिया में कब तक लॉन्च होगा इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। सामने आई डिटेल्स 4G मॉडल की है और हमें नहीं लगता कि इसे भारतीय बाजार में लाया जाएगा। अपने देश में सैमसंग इस स्मार्टफोन को 5G मॉडल ही लॉन्च करेगी। गैलेक्सी एम07 5जी फोन का प्राइस 12 हजार रुपये तक की रेंज में रखे जाने की उम्मीद है।
लीक स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए गैलेक्सी एम07 हमें ऐवरेज फोन ही लगा। इसी प्राइस रेंज में इंडियन मार्केट में Tecno Spark Go, iQOO Z10 Lite और OPPO K13x कुछ ऐसे 5जी फोन हैं जो 6,000mAh बैटरी की ताकत से लैस हैं। ये मोबाइल बड़ी बैटरी के साथ ही लार्ज स्क्रीन भी प्रदान करते हैं। टेक्नो फोन में यूजर्स को 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और आइकू मोबाइल में 1000निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलेगा जो कंटेंट देखने का एक्सपीरियंस बेहतर करने में मदद करेगी।












