OPPO के सस्ते 5G फोन खरीदें सिर्फ 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर! देखें डिटेल्स

Join Us icon

ओपो का फोन चलाना है लेकिन पैसे कम हैं, तो इसी कंपनी के OPPO A3x 5G और OPPO A5x 5G आपको पसंद आ सकते हैं। ये दोनों ही लो बजट स्मार्टफोन हैं जिनकी कीमत में आज से कटौती कर दी गई है। यानी 1 सितंबर से इन ओपो मोबाइल्स को सस्ते रेट पर खरीदा जा सकता है। ये दोनों ही 15,000 रुपये से कम रेट वाले 5जी फोन हैं जिन्हें सिर्फ 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर परचेज कर सकते हैं।

OPPO A3x 5Gलॉन्च प्राइसप्राइस ड्रॉपनई कीमत
4GB RAM + 64GB Storage₹10,999₹500₹10,499
4GB RAM + 128GB Storage₹11,999₹500₹11,499

ओपो ए3एक्स 4जीबी रैम वाला 5जी फोन है जिसे 64जीबी और 128जीबी स्टोरेज पर खरीदा जा सकता है। इन दोनों मेमोरी वेरिएंट्स को क्रमश: 10,999 रुपये और 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी की ओर से इस मोबाइल की कीमत में 500 रुपये की कटौती कर दी गई है जिसके साथ 4जीबी+64जीबी का रेट 10,499 रुपये और 4जीबी+128जीबी का प्राइस 11,499 रुपये हो गया है।

OPPO A5x 5Gलॉन्च प्राइसप्राइस ड्रॉपनई कीमत
4GB RAM + 128GB Storage₹12,999₹500₹12,499
6GB RAM + 128GB Storage₹14,499₹500₹13,999

ओपो ए5एक्स 5जी फोन को 4जीबी रैम और 6जीबी रैम पर लॉन्च किया गया था। ये दोनों ही वेरिएंट्स 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। इन्हें क्रमश: 12,999 रुये और 14,499 रुपये की कीमत पर बाजार में लाया गया था जिनपर अब 500 रुपये का प्राइस ड्रॉप हुआ है। इस प्राइस कट के बाद फोन के 4जीबी+128जीबी वेरिएंट को 12,499 रुपये में और 6जीबी+128जीबी वेरिएंट को 13,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है।

ओपो ए3एक्स 5जी फोन की बात पहले करें तो इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ माली जी57 GPU मिलता है। यह मोबाइल 4जीबी एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 8GB RAM (4जीबी+4जीबी) की ताकत प्रदान करता है। यह मोबाइल MIL-STD 810 मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड है जो फोन बॉडी को मजबूती देता है।

OPPO A3x 5G फोन में फोटोग्राफी के लिए 8 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस सस्ते 5जी फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,100mAh बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000nits पीक ब्राइटनेस वाली 6.67-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले सपोर्ट करता है।

OPPO A5x 5G की बात करें तो यह बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 6,000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। यह मोबाइल भी MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है।

ओपो ए5एक्स 5जी फोन में 6.67-इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 32MP रियर कैमरा और 5MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में मिलिट्री ग्रेड 360° आर्मर बॉडी दी है जिससे डिवाइस को reinforced ग्लास और हाई-स्ट्रेंथ अलॉय फ्रेम के साथ 160 प्रतिशत ज्यादा इम्पैक्ट रेजिस्टेंस मिलता है।

अगर आप उन लोगों में से हैं जो मोबाइल में हैवी गेम खेलने का शौक नहीं रखते हैं या ​आपको कोई ऐसा मोबाइल चाहिए जो ऐवरेज काम कर सके तो ओपो ए3एक्स और ए5एक्स आपके काम आ सकते हैं। इनमें बड़ी स्क्रीन और तगड़ी बैटरी मिलती है जो घर के बड़े लोगों की जरूरत भी आसानी से पूरी करने में सक्षम है। इन 5जी फोन में आप वीडियो को देख सकते हैं और कंटेंट कन्ज्यूम कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here