50MP कैमरा और 5260mAh बैटरी के साथ Honor X5c और Honor X5c Plus ग्लोबली लॉन्च, जानें फुल डिटेल्स

Join Us icon

Honor ने अपने नए स्मार्टफोंस Honor X5c और Honor X5c Plus को साउथ अफ्रीका में लॉन्च किया है। यह डिजाइन और फीचर्स के मामले में लगभग एक जैसे लग सकते हैं, लेकिन कैमरा सेटअप, स्टोरेज वैरियंट और कलर ऑप्शंस अलग रखा गया है। बता दें कि कंपनी ने इन मोबाइल्स को एंट्री-लेवल सेगमेंट में उतारा है। यानी कम कीमत में डिवाइस ढूंढ रहे ग्राहकों के लिए यह बढ़िया विकल्प बन सकते हैं। आइए, आगे सभी स्पेसिफिकेशंस और प्राइस विस्तार से जानते हैं।

Honor X5c और X5c Plus में 6.74 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर आपको 90Hz रिफ्रेश रेट और 720×1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिल जाएगा। इस स्क्रीन में Eye Comfort और Dynamic Dimming जैसी सुविधाएं मिल जाती हैं। जो लंबे इस्तेमाल के दौरान आंखों पर कम असर करती हैं।

परफॉरमेंस की बात करें तो Honor X5c और Honor X5c Plus में MediaTek Helio G81 चिपसेट मौजूद है। जिसमें ऑक्टा-कोर CPU (2x Cortex-A75 @2GHz + 6x Cortex-A55 @1.7GHz) और Mali-G52 MC2 GPU है। यह मोबाइल्स 4GB RAM, 4GB वर्चुअल RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश हुए हैं। पावर बैकअप के लिए दोनों में 5260mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

कैमरा की बात करें तो Honor X5c में 13MP का मेन कैमरा और 0.08MP का QVGA सेंसर लगाया गया है। वहीं, Honor X5c Plus में अपग्रेडेड 50MP का प्राइमरी कैमरा है जो इसे ज्यादा अच्छा विकल्प बना सकता है। इसके साथ ही दोनों ही मोबाइल्स में 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोंस डुअल सिम स्लॉट, Bluetooth 5.1 और 5GHz Wi-Fi का सपोर्ट मिल रहा है।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Honor X5c साउथ अफ्रीका में Tidal Blue और Midnight Black कलर में उपलब्ध है। इसका 4GB + 64GB वैरियंट SAR 299 करीब 7,100 रुपये में आया है। वहीं, ग्लोबल मार्केट में यह Ocean Cyan और Meteor Silver रंगों में भी मिलेगा। जहां इसका एक और मॉडल 4GB + 128GB स्टोरेज भी सेल होगा। यदि Honor X5c Plus की बात करें तो यह SAR 329 यानी करीब 7,800 रुपये का है। इसे Ocean Cyan व Midnight Black कलर में एंट्री मिली है। यह फोन सिर्फ 4GB RAM और 128GB स्टोरेज में आता है।

honor-x5c-x5c-plus-launched-price-specs-south-africa

Honor X5c सीरीज उन यूजर्स के लिए हो सकती है जो पहली बार स्मार्टफोन खरीद रहे हैं या अपने सेकेंडरी फोन के रूप में डिवाइस लेना चाहते हैं। इस सेगमेंट में Honor X5c और X5c Plus का मुकाबला Redmi A4, Infinix Smart 10 और realme Narzo N63 जैसे बजट फोंस से हो सकता है।

यदि आप एक ऐसा फोन खरीदना चाहते हैं जिसमें स्मूद डिस्प्ले, दमदार बैटरी और बेसिक परफॉरमेंस मिले तो Honor X5c और X5c Plus खरीदे जा सकते हैं। इनके भारत में लॉन्च होने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए इंडियन यूजर्स अन्य विकल्प देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here