15999 रुपये में बिक रहा यह OnePlus 5G फोन, इसमें लगी है 8GB RAM, 80W चार्जिंग और 5500mAh बैटरी

Join Us icon

वनप्लस फोन अपनी परफॉर्मेंस के लिए पहचाने जाते हैं। इस कंपनी ने कम कीमत में महंगे मोबाइल्स वाली स्पेसिफिकेशन्स देकर खुद के लिए ‘फ्लैग​शिप कीलर’ का टाइटल पा लिया था। ब्रांड के ऐसे ही 19,999 रुपये में लॉन्च हुए मिडबजट स्मार्टफोन को अब सिर्फ 15,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं OnePlus Nord CE4 Lite 5G फोन की जो अपने लॉन्च प्राइस से पूरे 4,000 रुपये सस्ते रेट पर बिक रहा है।

वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट को केवल 15,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। यह मोबाइल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर​ डिस्काउंट के साथ बिक रहा है। खास बात यह है कि 4 हजार रुपये की छूट पाने के लिए किसी क्रेडिट कार्ड या कूपन कोड की जरूरत नहीं है। अमेजन पर Nord CE4 Lite का सेलिंग प्राइस ही 15,999 रुपये है। यानी कोई भी ग्राहक मोबाइल को इस रेट पर खरीद सकता है।

वहीं अगर आपके पास Axis, IDFC FIRST, BOB या RBL Bank का क्रेडिट कार्ड है तो इनसे EMI बनवाने पर 500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा जिसके बाद इस 8जीबी रैम वाले वनप्लस फोन का इफेक्टिव प्राइस 15,499 रुपये पड़ेगा। बताते चलें कि खबर लिखे जाते वक्त कंपनी वेबसाइट पर यही फोन 17,999 रुपये में सेल के लिए लिस्ट है। अमेजन से सस्ता वनप्लस फोन खरीदने या इस पर मिल रहे ऑफर की विस्तृत जानकारी के लिए (यहां क्लिक) करें।

OnePlus Nord CE4 Lite 5G फोन एंड्रॉयड आधारित OxygenOS पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Qualcomm Snapdragon 695 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 475981 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। फिलहाल यह फोन 15,999 रुपये में 8GB RAM और 128GB Storage दे रहा है।

इसमें 8GB Virtual RAM दी गई है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर वनप्लस मोबाइल को 16GB की ताकत देती है। अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OnePlus Nord CE 4 Lite स्मार्टफोन 1080 × 2400 पिक्सल रेजोेल्यूशन वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन AMOLED पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2100nits पिक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है।

फोटोग्राफी के लिए नोर्ड सीई4 लाइट में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर OIS तथा EIS सपोर्ट वाला 50MP Sony LYT-600 मेन सेंसर मिलता है जो एफ/1.8 अपर्चर पर काम करता है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.4 अपर्चर तथा 22mm फोकल लेंथ वाला 2MP Mono कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है।

OnePlus Nord CE4 Lite 5G फोन में पावर बैकअप के लिए 5,500mAh बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 11 घंटे, 32 मिनट का आ चुका है। वहीं फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है। टेस्टिंग के दौरान इसने 50 मिनट में ही फोन को 20% से 100% तक फुल चार्ज कर दिखाया है। यह वनप्लस मोबाइल 5W Reverse Charging भी सपोर्ट करता है।

15,999 रुपये में वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट खरीदना कोई घाटे का सौदा नहीं है। इस फोन की बैटरी, कैमरा और स्क्रीन आपके काम का सकती है। लेकिन इसके अलावा 15,999 रुपये के Tecno Pova Curve और Infinix Note 50s सहित 15 हजार से कम के 5जी फोन iQOO Z10x और Vivo T4x मार्केट में मौजूद ऐसे ऑप्शन्स हैं जो Nord CE4 Lite को कड़ी टक्कर देते हुए इससे बेहतर परफॉर्म करने की क्षमता रखते हैं।

Best Competitors

See All Competitors
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here