
Motorola ने तीन महीने पहले ही इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन Moto G96 लॉन्च किया था। यह 8GB RAM वाला 5G मोबाइल है जो 50MP Rear और 32MP Front कैमरा के साथ 5,500mAh बैटरी और स्टाइलिश 144Hz pOLED 3D Curved स्क्रीन सपोर्ट करता है। इन दिनों शानदार लुक और एडवांस फीचर वाले इस मोबाइल को 3 हजार रुपये सस्ते रेट पर खरीदने का मौका मिल रहा है। सस्ता 5जी फोन कैसे और कहां से खरीदें, यह जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
8जीबी रैम वाला 5जी फोन मोटो जी95 17,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। यह मोबाइल के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का प्राइस है। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट इस स्मार्टफोन को 2,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेच रही है जिसके बाद इसे 15,999 रुपये में पाया जा सकता है। यह फोन का सेलिंग प्राइस है और इसके लिए किसी भी कार्ड या कूपन की जरूरत नहीं।
इस भारी छूट के अलावा भी मोटोरोला जी95 5जी फोन पर 1,000 रुपये का बैंक ऑफर दिया जा रहा है। SBI, Kotak, Fedral, IDFC, IDBI और HDFC Bank Credit Card से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 1 हजार रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा जिसके बाद यह मोबाइल सिर्फ 14,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
लगे हाथ बताते चलें कि फ्लिपकार्ट पर यही डील इस फोन के 8GB RAM + 256GB Storage मॉडल पर भी मिल रही है। यह वेरिएंट 19,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जो यहां 17,999 रुपये में बिक रहा है। वहीं बैंक कार्ड ऑफर के साथ ही 256जीबी मेमोरी वाले 5जी फोन को 16,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है।
गौरतबल है कि यह स्कीम सीमित समय के लिए ही लाई गई है जो फिलहाल इसी सप्ताह तक ही चलेगी। Moto G96 5G फोन को डिस्काउंट के साथ सस्ते रेट पर खरीदने या फिर इस मोबाइल पर मिले ऑफर की विस्तृत जानकारी के लिए (यहां क्लिक) करें।

मोटो जी96 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 पर काम करता है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 6,25,098 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। ये वाला फोन RAM Boost टेक्नोलॉजी से लैस है जो 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM की ताकत देती है।
Moto G96 5G फोन 2400 x 1080 पिक्सल 6.67-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह 3डी कर्व्ड स्टाइल वाली पीओएलइडी डिस्प्ले है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 1600nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्राप्त होता है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और स्क्रीन पर कोर्निंग Gorilla Glass 5 की प्रोटेक्शन दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए मोटो जी96 5जी फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS LYT700C सेंसर और 118.6° FOV वाला 8 मेगापिक्सल Ultrawide + Macro विज़न लेंस मौजूद है। वहीं इसके फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। यह मोबाइल 5,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो हमारी टेस्टिंग में 10 घंटे, 53 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर पा चुकी है। फोन में 33वॉट फास्ट चार्जिंग मिलती है।

15 हजार से कम में Moto G96 5G फोन का मिलना वाकई में शानदार सौदा है। ऐसी फोन की स्क्रीन इस प्राइस रेंज के किसी अन्य स्मार्टफोन में नहीं मिलेगी। वहीं मोटो जी96 का प्रोसेसर भी बेहतरीन परफॉर्मेंस देने की क्षमता रखता है जिसका एनटूटू कई अन्य प्रतिद्वंदियों के बेहतर आया है। बड़ा कैमरा और पावरफुल बैटरी भी इसे इस रेंज के बेस्ट मोबाइल फोंस में शामिल करती है।
लेकिन अगर आप मोटोरोला के अलावा किसी अन्य ब्रांड को चुनना चाहते हैं तो इस बजट में REDMI 15, Tecno Pova 7 और realme 14x को भी कंसीडर किया जा सकता है। रेडमी और टेक्नो फोन में 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। वहीं रियलमी और टेक्नो मोबाइल 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करते हैं। इन तीनों में रेडमी 15 सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है जिसमें 7,000एमएएच बैटरी दी गई है।














