
ओप्पो (Oppo) जल्द ही बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। हाल ही में Oppo A6 और Oppo A6x (4G) को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इसके अलावा, Oppo A6x 4G को सिंगापुर की IMDA सर्टिफिकेशन लिस्ट में भी स्पॉट किया गया है, जिससे यह साफ हो गया है कि कंपनी इन मॉडलों को इंटरनेशनल मार्केट में भी पेश करने की योजना बना रही है। इन लिस्टिंग्स से फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स और लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कुछ खास जानकारी सामने आई है।
UAE की TDRA लिस्टिंग के अनुसार, Oppo A6 4G का मॉडल नंबर CPH2817 और Oppo A6x 4G का मॉडल नंबर CPH2819 है। दोनों डिवाइसों को 27 अक्टूबर को मंजूरी मिली है, जिनके सर्टिफिकेशन नंबर क्रमशः ER52591/25 और ER52592/25 हैं। यह मंजूरी इस बात का संकेत है कि दोनों फोन्स का डेवलपमेंट फेज लगभग पूरा हो चुका है और अब Oppo इनके आधिकारिक लॉन्च की तैयारी में जुट गया है।
इसके अलावा, Oppo A6x 4G फोन को सिंगापुर की IMDA वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है, जहां से पता चला है कि इस स्मार्टफोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई और जीपीएस जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएं मिलेंगी। Oppo A6x 4G को कई देशों में अलग-अलग नामों से भी पेश किया जा सकता है।

बता दें कि पहले Oppo A6 4G को NBTC और EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा जा चुका है। वहीं Oppo A6x 4G इससे पहले NBTC, मलेशिया की SIRIM, यूरोप की EEC, इंडोनेशिया की TKDN और नाइजीरिया की NCC सर्टिफिकेशन लिस्ट में भी दिखाई दे चुका है। इन सभी सर्टिफिकेशन से यह पता चलता है कि Oppo अपनी नई A सीरीज को जल्दी ही ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकती है।
इसके अलावा, एक तीसरा मॉडल Oppo A6t Pro (4G) भी NBTC सर्टिफिकेशन में A6 और A6x के साथ देखा गया था। इसका मतलब है कि कंपनी एक साथ तीन 4G स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है, जो अलग-अलग मार्केट्स को टारगेट कर सकते हैं।
इन लिस्टिंग्स और सर्टिफिकेशन से साफ संकेत मिलता है कि Oppo अपने नए 4G स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग बहुत जल्द कर सकता है। संभावना है कि Oppo A6 सीरीज को पहले एशियाई बाजारों में लॉन्च किया जाएगा, उसके बाद इसे मध्य पूर्व और यूरोप में उपलब्ध कराया जाएगा।
बता दें कि Oppo A5x को भारत में मई 2025 में लॉन्च किया गया था। फोन के 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 13,999 रुपये की शुरुआती थी। इस स्मार्टफोन में 6.67-इंच का बड़ा डिस्प्ले है और इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 6,000mAh की दमदार बैटरी मिलती है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, डिवाइस IP65 रेटिंग के साथ आता है।
वहीं Oppo ने हाल ही में चीन में Oppo A6 5G को लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 1,599 (लगभग ₹20,000) गई है, जो 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरियंट के लिए है। इस फोन में 6.57-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 50-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। वहीं, फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी के मामले में यह फोन काफी पावरफुल है। इसमें 7,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Oppo A6 और A6x 4G स्मार्टफोन्स को कंपनी मिड-रेंज कैटेगरी में उतार सकती है, जिनमें बैटरी परफॉर्मेंस, कैमरा क्वालिटी और डिजाइन पर खास ध्यान दिया जाएगा। यह सीरीज उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है, जो बजट में Oppo का 4G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।












