5200mAh बैटरी, 32MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Moto G Play 5G (2026), जानें ग्लोबल कीमत

Join Us icon

Motorola ने अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोंस Moto G 5G (2026) और Moto G Play 5G (2026) को अमेरिकी बाजार में लॉन्च कर दिया है। दोनों ही फोन कंपनी की G-सीरीज में आए हैं। इन्हें साल के अंत में लाया गया है इसलिए नाम में 2026 लिखा गया है। आप मोटो जी 5जी की जानकारी यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। वहीं, हम आपको आगे इस पोस्ट में Moto G Play 5G (2026) की फुल डिटेल्स दे रहें हैं।

Moto G Play 5G (2026) स्मार्टफोन में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। इस स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 3 की सुरक्षा दी गई है। फोन का डिजाइन अच्छा है और इसमें सॉफ्ट वीगन लेदर फिनिश मिलेगा। जो इसे प्रीमियम लुक प्रदान करता है।

परफॉरमेंस के लिए Moto G Play 5G (2026) में MediaTek Dimensity 6300 6nm चिपसेट दिया गया है जो पावरफुल Cortex-A76 कोर के साथ स्मूथ मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव दे सकता है। इसके साथ Mali-G57 MC2 GPU बेहतर ग्राफिक्स प्रदान कर सकता है। डिवाइस में 4GB LPDDR4X RAM और 128GB व 256GB स्टोरेज ऑप्शन मौजूद है। जिसे microSD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Moto G Play 5G (2026) Android 16 आधारित My UX इंटरफेस पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। साथ ही यह IP52 रेटिंग के साथ हल्की धूल और छींटों से सुरक्षित रह सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Moto G Play 5G (2026) में 32 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। वहीं, सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का लगा है। इसमें कैमरा क्वालिटी सामान्य यूजर्स और सोशल मीडिया फोटोग्राफी के लिए अच्छी लग सकती है।

फोन में Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स, 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.3, GPS और NFC जैसे कई फीचर्स हैं।

पावर बैकअप के लिए Moto G Play 5G (2026) फोन 5200mAh की बड़ी बैटरी से लैस है। इसमें आपको 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। मोटोरोला का दावा है कि यह बैटरी सामान्य उपयोग में दो दिन तक चल सकती है।

Moto G Play 5G (2026) PANTONE Slipstream कलर में लॉन्च हुआ है। इसकी कीमत USD 169.99 (लगभग 15,080 रुपये) रखी गई है। यह 13 नवंबर से उपलब्ध होगा।

बाजार में Moto G Play 5G (2026) फोन का मुकाबला Samsung Galaxy A15 5G, Redmi Note 14 और Realme Narzo 80x 5G जैसे मोबाइल्स से हो सकता है।

यदि आप 15,000 के आसपास का 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं तो Moto G Play 5G (2026) आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। आप इसे ले सकते हैं। वहीं, ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here