OPPO ने दिया झटका! 2 हजार रुपये महंगा कर दिया है 7,000mAh बैटरी वाला हिट 5G फोन, रेट पहुंच गया 20 हजार से पार

Join Us icon

7,000mAh बैटरी वाला 5जी ओपो मोबाइल महंगा हो गया है। कंपनी ने अपने फैंस को झटका देते हुए OPPO K13 5G का रेट बढ़ा दिया है। प्राइस हाइक स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट्स पर लागू किया गया है और अब इस फोन के खरीदने के लिए अधिक खर्चा करना पड़ेगा। इस ओपो मोबाइल का रेट 2,000 रुपये बढ़ाया गया है। कीमत में बढ़ोतरी होने के बाद ओपो के13 5जी फोन कितने रुपये का पड़ेगा, इसका ब्यौरा आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO K13 5Gलॉन्च प्राइसप्राइस हाइकन्यू प्राइस
8GB RAM + 128GB Storage₹17,999₹19,999₹2,000
8GB RAM + 256GB Storage₹19,999₹21,000₹2,000

ओपो के13 8जीबी रैम वाला 5जी फोन है जो 128जीबी और 256जीबी मेमोरी पर लाया गया था। इन दोनों स्टोरेज वेरिएंट का लॉन्च प्राइस क्रमश: 17,999 रुपये और 19,999 रुपये था। लेकिन अब कंपनी द्वारा कीमत में 2,000 रुपये की वृद्धि किए जाने के बाद इस ओपो मोबाइल को 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदना पड़ेगा। वहीं स्मार्टफोन का टॉप वेरिएंट जो पहले 20 हजार से कम का था, उसका रेट 21,999 रुपये हो गया है। फोन की बढ़ी हुई कीमतें पूरे देश में लागू हो चुकी है और ओपो के13 को Icy Purple व Prism Black कलर में खरीदा जा सकता है।

OPPO K13 5G को Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर से लैस किया गया है जो .. गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 699303 एनटूटू स्कोर अचीव कर चुका है। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 5700 mm² वेपोर चैंबर और 6000 mm² ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम मौजूद है। डिवाइस में LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज का इस्तेमाल किया गया है।

इस मोबाइल की सबसे बड़ी यूएसपी फोन में लगी ताकतवर बैटरी है। पावर बैकअप के लिए ओपो के13 5जी फोन 7,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 17 घंटे, 2 मिनट का पीसीमार्क बैटरी बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुका है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

OPPO K13 5G फोन में 1080 x 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200निट्स की पीक ब्राइटनेस प्राप्त होती है। कंपनी ने अपने स्मार्टफोन को IP65 रेटिंग से लैस किया है। यह बहुत ज्यादा असरदार तो नहीं है लेकिन हल्की फुल्की पानी की बौछारों से मोबाइल को सुरक्षित रख सकती है।

फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.85 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OV50D40 सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ओपो का 5जी फोन 16 मेगापिक्सल सोनी सेंसर सपोर्ट करता है।

OPPO K13 india launch date 21 april

ओपो के13 को 20 हजार का फोन कहा जाना गलत नहीं होगा। अपनी बड़ी बैटरी के दमपर यह बहुत से मोबाइल यूजर की पसंद बन चुका है। अगर आप भी इसी रेंज का नया मोबाइल खरीदना चाहते हैं तो OPPO K13 5G के साथ ही लेटेस्ट Nothing Phone 3a Lite, स्लीक और स्लीम लुक वाला Tecno Pova Slim, बड़ी बैटरी वाले Vivo T4R और realme Narzo 80 Pro सहित गेमिंग फोन Infinix GT 30 को भी कंसीडर कर सकते हैं।

OPPO K13 5G Price
Rs. 21,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here