Honor X80i 5G फोन लॉन्च, इसमें है 12GB RAM, 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और 6500nits ब्राइटनेस वाली स्क्रीन

Join Us icon

कुछ ही दिनों पहले ऑनर से जुड़ा लीक सामने आया था कि कंपनी चाइना में अपना नया स्मार्टफोन Honor X80i पेश करने वाली है। वहीं आज यह मोबाइल फोन टेक मंच पर अनविल कर दिया गया है। ऑनर एक्स80आई चीन में लॉन्च हो गया है जो 12GB RAM, MediaTek Dimensity 6500 Elite प्रोसेसर और पावरफुल 7000mAh battery की ताकत से लैस होकर आया है। नए Honor X80i 5G फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

यह ऑनर फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो MagicOS 10 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6500 एलिट चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में माली जी57 जीपीयू मौजूद है।

Honor X80i 5G फोन 2600 × 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.6-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग के साथ ही 6500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस फोन में eye protection और eBook Mode भी दिया है। वहीं गीले हाथों से फोन चलाने में परेशानी ना हो इसके लिए यह स्मार्टफोन Wet Hand Touch फीचर से लैस किया गया है।

ऑनर एक्स80आई बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। पावर बैकअप के लिए इसे 7,000एमएएच बैटरी से लैस कर टेक मार्केट में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज करने इसपर 21 घंटे से भी ज्यादा देर तक वीडियो देखी जा सकती है। कंपनी इस फोन को 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी मौजूद है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो यह Honor X80i डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। यह स्मार्टफोन 10x digital zoom सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ऑनर एक्स80आई 5जी फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Honor X80i 5G मोबाइल के कुछ खास फीचर्स का जिक्र करें तो इसे मैटल फ्रेम पर बनाया गया है जो डिवाइस को शॉकप्रूफ बनाता है। कंपनी का दावा है कि 1.8 मीटर की हाइट से गिरने पर भी यह मोबाइल सुरक्षित रहेगा। वहीं IP66 रेटिंग इसे डस्ट व वॉटर प्रोटेक्शन देती है। इस फोन का स्पीकर 300% लाउड आवाज पर बज सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi और Bluetooth 6 सहित NFC व OTG जैसे विकल्प भी दिए गए हैं।

कीमत की बात करें तो ऑनर एक्स80आई का प्राइस 1999 युआन यानी 26 हजार रुपये के करीब है जिसमें 8GB RAM + 128GB storage मिलती है। वहीं मोबाइल के 8GB RAM + 256GB वेरिएंट को 2199 युआन (तकरीबन 29,000 रुपये), 12GB + 256GB वेरिएंट को 2499 युआन (तकरीबन 33,000 रुपये) और 12GB RAM + 512GB storage वेरिएंट को 2799 युआन यानी तकरीबन 37 हजार रुपये के करीब है। चीन में यह 5जी फोन Flowing Sand Pink, Lime Green, Moon Shadow White और Obsidian Black कलर में बिकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here