
Vivo के Vivo X300 FE फोन को लेकर नई डिटेल्स सामने आई हैं। यह स्मार्टफोन ग्लोबली रूस में ऑफिशियल हो चुका है। जिससे इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस पहले ही पता चल गए हैं। वहीं, अब इसके इंडिया में आने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका भारतीय वैरियंट खास एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन के साथ आ सकता है। साथ ही फोन को मई में लॉन्च किया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक के अनुसार, Vivo X300 FE ग्लोबली Moonlight White, Cool Purple और Graphite Black कलर में उपलब्ध है, लेकिन भारत में इसे Black, Purple और एक नए Green कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह ग्रीन शेड खासतौर पर भारतीय बाजार के लिए तैयार किया गया है, जो न तो ज्यादा ब्राइट है और न ही बहुत डल, बल्कि प्रीमियम और स्टाइलिश फील दे सकता है।

डिजाइन की बात करें तो Vivo X300 FE में हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो कुछ हद तक iPhone Air जैसे डिजाइन की याद दिलाता है। कंपनी इसे “Fashion Edition” के तौर पर लेकर आ सकती है, जैसा हाल ही में लॉन्च हुए Vivo V70 FE के साथ देखा गया था। इस फोन से ब्रांड का लक्ष्य स्लिम और स्टाइलिश डिजाइन में फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस देने का है।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo X300 FE में 6.31-इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है, जो इसे फ्लैगशिप कैटेगरी में रख सकता है। यही चिपसेट OnePlus 15R और iQOO 15R जैसे परफॉरमेंस-फोकस्ड फोंस में भी देखने को मिल है। यानी आगामी डिवाइस की टक्कर इनसे हो सकता है।
कैमरा सेटअप भी इस फोन की बड़ी खासियत हो सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है, साथ ही Zeiss ब्रांडिंग भी दी जा सकती है, जो खासकर पोर्ट्रेट फोटोग्राफी को बेहतर बना सकती है। बैटरी की बात करें तो Vivo X300 FE में 6,500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। यह बैटरी पूरे दिन का बैकअप प्रदान कर सकती है।

Vivo ने भारत में X300 FE डिवाइस को लेकर कोई आधिकारिक टीजर जारी नहीं किया है, लेकिन लगातार सामने आ रही लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। टिप्स्टर Yogesh Brar का दावा है कि Vivo X300 FE भारत में मई की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है।
Vivo X300 FE उन यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है जो कॉम्पैक्ट डिजाइन में फ्लैगशिप परफॉरमेंस और दमदार कैमरा चाहते हैं। यदि आप भी इस स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं तो इंतजार कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको इसके अपडेट मिलते रहेंगे।









