vivo T5 Pro इंडिया लॉन्च डेट अनाउंस होते ही आया T4 Pro पर डिस्काउंट! महंगे हो रहे मोबाइल्स के बीच मिल रहा सस्ता 5G फोन

Join Us icon

वीवो ने आज ही अनाउंस किया है कि वह इंडिया में 15 अप्रैल को vivo T5 Pro 5G फोन लॉन्च करेगी। यह कंपनी का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनकर आएगा जिसमें 9020mAh battery लगी है। वीवो टी5 प्रो के भारत में आने से पहले कंपनी ने इसके प्रेडिसेसर vivo T4 Pro पर डिस्काउंट जारी कर दिया है। इस वीवो 5जी फोन को सभी मेमोरी वेरिएंट्स को सस्ते रेट पर खरीदा जा सकता है।

vivo T4 Pro 5G फोन पिछले साल अगस्त महीने में इंडिया में लॉन्च हुआ था। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 128GB Storage दी गई थी जिसका प्राइस 27,999 रुपये है। इसी तरह मोबाइल के 8जीबी+256जीबी वेरिएंट को 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह 12GB RAM वाला vivo 5G फोन 31,999 रुपये में आया था जिसमें 256GB मेमोरी दी गई थी।

​अब कंपनी इस स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह छूट सभी मुख्य बैंक कार्ड्स पर दी जा रही है और ग्राहक Credit या Debit कार्ड दोनों से ही पेमेंट करते वक्त इस एक हजार के डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी वेबसाइट vivo India से फोन खरीदने वाले यूजर्स को यह बेनिफिट मिलेगा। ऑफर के तहत वीवो टी4 प्रो 5जी फोन को 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।

इन दिनों सभी मोबाइल कंपनियां अपने स्मार्टफोंस के दाम बढ़ा रही है। हर सेग्मेंट के मोबाइल्स पर प्राइस हाइक हो रहा है। ऐसे में 7 महीने पहले लॉन्च हुए इस विवो 5जी फोन को उसके लॉन्च प्राइस से भी कम रेट पर खरीदना वाकई में फायदे का सौदा है। कंपनी वेबसाइट पर जहां सभी बैंक पर मिल रहा है वहीं फ्लिपकार्ट से Axis, HDFC और SBI ग्राहक छूट पा सकते हैं। इस फोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और परफॉर्मेंस की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

vivo T4 Pro 5G फोन एंड्रॉयड आधारित Funtouch OS 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 10,10,472 आ चुका है। इस फोन में LPDDR4X RAM + UFS 2.2 storage तकनीक मिलती है।

यह विवो फोन 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह Quad Curved AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। वहीं मोबाइल में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी मिलती है। टी4 प्रो 5जी फोन की स्क्रीन को गीले या तेल लगे हाथों से भी स्मूथली इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं फोन में मौजूद IP68+IP69 रेटिंग इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देती है।

पावर बैकअप के लिए vivo T4 Pro 5G स्मार्टफोन तगड़ी 6,500mAh बैटरी सपोर्ट करता है। टेस्टिंग के दौरान इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 15 घंटे, 12 मिनट का आया। वीवो का दावा है कि सिर्फ 1% बैटरी बची होने के बाद भी इस फोन से 30 मिनट की कॉल की जा सकती है। बड़ी मोबाइलको तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W FlashCharge तकनीक दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो टी4 प्रो 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 50MP IMX882 OIS सेंसर दिया गया है जो 50MP 3x Periscope लेेंस और 2MP Bokeh सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल एफ/2.45 अपर्चर वाला 32MP Front कैमरा सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here