vivo X300 FE इंडिया लॉन्च कंफर्म, पावरफुल कैमरा और स्टाइलिश डिजाइन पर आएगा यह 5जी फोन

Join Us icon

वीवो की फ्लैगशिप ‘एक्स300’ सीरीज के vivo X300 और X300 Pro स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च हो चुके हैं जो अपने ताकतवर कैमरा के चलते काफी पसंद किए जा रहे हैं। अब कंपनी इस सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल vivo X300 FE भी लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से वीवो एक्स300 एफई इंडिया लॉन्च कंफर्म कर दिया गया है जो स्लीम बॉडी और कॉम्पैक्ट व स्टा​इलिश डिजाइन के साथ ही Extender Camera Kit के साथ आएगा।

vivo X300 FE 5G फोन मई में इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है जहां मोबाइल की फोटो और फीचर्स की जानकारी दी गई है। फिलहाल कंपनी ने फोन लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है और इसकी अनाउंसमेंट होते ही इस खबर को भी अपडेट कर दिया जाएगा। वीवो एक्स300 एफई ZEISS Telephoto Extender Gen 2 के साथ लॉन्च होगा। हालांकि इस किट को खरीदने के लिए अलग से पैसा देना होगा।

वीवो एक्स300 एफई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ पहले ही लॉन्च हो चुका है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बता दें कि इंडिया में वीवो एक्स300 और एक्स300 प्रो MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर काम करते हैं।

vivo X300 FE 5G फोन को ग्लोबल मार्केट में 2640 x 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.31-इंच डिस्प्ले पर पेश किया गया है। यह 1.5K रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन है जो flat AMOLED पैनल पर बनी है। फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 4320Hz PWM डिमिंग और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है। इस विवो 5जी फोन की थिकनेस 7.99mm और वजन 190 ग्राम है।

पावर बैकअप के लिए वीवो एक्स300 एफई 5जी फोन 6500mAh battery सपोर्ट करता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है जिसके साथ 40W wireless फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। बताते चलें कि इंडिया में वीवो एक्स300 को 6040mAh बैटरी और एक्स300 प्रो में 6510mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया था।

फोटोग्राफी के लिए vivo X300 FE 5G में Aura light से लैस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन बैक पैनल पर एफ/1.57 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल Sony OIS सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल 3x periscope telephoto लेंस और 106° एफओवी वाला 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo X300 FE 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

vivo-x300-fe-india-launch-timeline-exclusive-green-colour-specs-leak

ग्लोबल मार्केट में यह विवो 5जी फोन 5 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया है। यह IP68 + IP69 रेटिंग वाला फोन है जो वॉटर डैमेज से सुरक्षित रह सकता है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और NFC सहित IR blaster का सपोर्ट भी दिया गया है। उम्मीद कर सकते हैं कि इंडिया में भी vivo X300 FE इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स पर लॉन्च होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here