
वीवो फैंस के लिए कंपनी ने बड़ी घोषणा की है। ब्रांड की ओर से ऑफिशियली अनाउंस कर दिया गया है कि वह भारत में अपना सबसे पावरफुल कैमरा फोन vivo X300 Ultra लेकर आ रही है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर मोबाइल पेज लाइव कर दिया गया है और साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी वीवो एक्स300 अल्ट्रा इंडिया लॉन्च टीज़ कर दिया गया है। यह 200MP Camera वाला फोन मई में भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा।
vivo X300 Ultra इंडिया लॉन्च कंफर्म हो गया है। ब्रांड की ओर से फिलहाल फोन लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है लेकिन उम्मीद है कि अगले सप्ताह कंपनी तारीख पर से भी पर्दा उठा देगी। वहीं लीक का जिक्र करें तो मार्केट में चर्चा है कि वीवो एक्स300 अल्ट्रा 5जी फोन 7 मई को इंडिया में लॉन्च हो सकता है। लॉन्च के ठीक एक सप्ताह बाद 14 मई से X300 Ultra की सेल इंडिया में शुरू हो सकती है। बहरहाल जैसे की कंपनी एक्स300 अल्ट्रा की लॉन्च डेट अनाउंस करेगी, इस खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।
See what others miss. Capture what others can’t—with clarity, detail, and precision. #vivoX300Ultra – Coming soon.#vivoIndia #CreateLikeAPro pic.twitter.com/hfgELnu1H1
— vivo India (@Vivo_India) April 17, 2026
वीवो एक्स300 अल्ट्रा इंडियन मार्केट में वीवो का सबसे ताकतवर कैमरा फोन बनकर आएगा। कंपनी ने रिवील कर दिया है कि इस मोबाइल के साथ ZEISS Telephoto Extender Gen 2 Ultra और vivo Imaging Grip Kit भी पेश की जाएगी। ये एक्स्ट्रनल कैमरा किट फोन कैमरा के साथ जुड़कर बेहद ही शानदार फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी एक्सपीरियंस प्रदान करेगी। कहा जा सकता है कि इस विवो फोन में किसी DSLR Camera जैसी क्वालिटी मिल सकती है।
vivo X300 Ultra चाइना में पहले ही लॉन्च हो चुका है जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगा है। इस फोन में एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.68 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल wide-angle लेंस और एफ/2.57 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल periscope लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

वीवो एक्स300 अल्ट्रा 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह सीपीयू 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए एक्स300 अल्ट्रा 5जी फोन में Adreno 840 जीपीयू लगाया गया है।
डिस्प्ले की बात करें तो यह विवो 5जी फोन 2800 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह 8T LTPO तकनीक वाली फ्लैट स्क्रीन है जो AMOLED पैनल पर बनी है। इस फोन डिस्प्ले पर 144Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 452 PPI का सपोर्ट मिलता है। यह विवो 5जी फोन 3D ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है।

पावर बैकअप के लिए vivo X300 Ultra 5G फोन में 7100एमएएच बैटरी लगाई गई है। यह 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वहीं साथ ही वीवो फोन 40W wireless चार्जिंग तकनीक से भी लैस है। उम्मीद कर सकते हैं कि vivo X300 Ultra भारतीय बाजार में इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ बिकेगा। मोबाइल के इंडिया लॉन्च से जुड़ी नई डिटेल आते ही 91मोबाइल्स पर पाठकों को सूचित कर दिया जाएगा।









