Vivo Y600 Pro 10,200mAh बैटरी, 80W चार्जिंग और 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल्स

Join Us icon

Vivo ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y600 Pro को कुछ दिन पहले ही टीज किया है। वहीं, अब इसकी पूरी डिटेल लॉन्च से पहले ही सामने आ गई है। यह फोन कंपनी के सबसे बड़े बैटरी वाले स्मार्टफोंस में से एक हो सकता है। दरअसल, यह डिवाइस China Telecom की लिस्टिंग, Geekbench और 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आया है जिससे इसके लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस पता चल गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह स्मार्टफोन 30 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

डिस्प्ले की बात करें तो आगामी Vivo Y600 Pro में 6.83-इंच का बड़ा OLED पैनल दिया जा सकता है। जो 1.5K रिजॉल्यूशन (2800 × 1260 पिक्सल) के साथ आ सकता है। स्क्रीन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है। जिससे यूजर्स को बेहतर सिक्योरिटी और प्रीमियम एक्सपीरियंस हो सकता है।

Vivo Y600 Pro फोन 8GB + 128GB से लेकर 12GB + 512GB तक कई स्टोरेज वेरिएंट्स में आ सकता है। जिससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से ऑप्शन चुन पाएंगे। डिजाइन की बात करें तो बड़ी बैटरी होने के बावजूद यह फोन 8.15mm की पतली बॉडी और 221 ग्राम वजन के साथ आ सकता है। कंपनी इसे Floating Gold, Bright Moon Black, Vast Blue और Starry Purple जैसे कलर ऑप्शन में लॉन्च कर सकती है।

लिस्टिंग के अनुसार Vivo Y600 Pro फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,200mAh की बड़ी बैटरी है, जो अब तक Vivo के किसी भी फोन में नहीं मिली है। इस बढ़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। यह जानकारी 3C सर्टिफिकेशन में सामने आई है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन लंबे समय तक उपयोग के लिए बनाया गया है।

परफॉरमेंस के लिए Vivo Y600 Pro में MediaTek का MT6858T चिपसेट दिया जा सकता है। जिसे Dimensity 7300e नाम से लॉन्च किया जा सकता है। Geekbench लिस्टिंग के अनुसार यह चिप 2.5GHz तक क्लॉक स्पीड के साथ आता है। इसमें Mali-G610 MC2 GPU दिया गया है। फोन में 12GB तक RAM और Android 16 का सपोर्ट मिल सकता है। बेंचमार्क पर इसने सिंगल-कोर में 1,036 और मल्टी-कोर में 3,103 का स्कोर हासिल किया है, जिससे इसकी परफॉरमेंस अंदाजा लगाया जा सकता है।

कैमरा की बात करें तो Vivo Y600 Pro में 32MP का फ्रंट कैमरा और 50MP का रियर कैमरा दिया जा सकता है। जो इसे  फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए अच्छा बना सकता है।

अपकमिंग Vivo Y600 Pro उन यूजर्स के लिए खास साबित हो सकता है, जो लंबी बैटरी लाइफ, बड़ा डिस्प्ले और बढ़िया परफॉरमेंस चाहते हैं। अगर लीक डिटेल्स सही साबित होती हैं, तो यह फोन अपने सेगमेंट में बड़ी बैटरी के चलते अलग साबित हो सकता है। यदि आप चीन में हैं तो इसका वेट कर सकते हैं। वहीं, यह इंडिया में आएगा या नहीं इसकी जानकारी मिलते ही हम आपको अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here