कैमरा का कमाल दिखाने 6 मई को इंडिया में लॉन्च होंगे vivo X300 Ultra और X300 FE

Join Us icon

वीवो ने पिछले सप्ताह ही खुलासा कर दिया था ​कि वह भारत में अपनी ‘एक्स300 सीरीज’ के दो नए स्मार्टफोन vivo X300 Ultra और vivo X300 FE लेकर आ रही है। वहीं आज कंपनी ने इनकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। ब्रांड की ओर से घोषणा कर दी गई है कि वीवो एक्स300 अल्ट्रा और एक्स300 एफई 5जी फोन 6 मई को इंडिया में लॉन्च होंगे। वीवो की ओर से इन अपकमिंग फोंस की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दे दी गई है जो चीन में लॉन्च हुए मॉडल्स से कुछ अलग है।

vivo X300 FE और vivo X300 Ultra लॉन्च डेट 6 मई तय हुई है। इन दिन कंपनी एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से नए वीवो फोन भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे। इन दिन दोपहर के 12 बजे नए स्मार्टफोंस की कीमत और सेल डिटेल्स की जानकारी दी जाएगी। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट सहित ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीवो फोन लॉन्च लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा।

कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि वीवो एक्स300 अल्ट्रा 5जी फोन इंडियन मार्केट में Victory Green और Eclipse Black कलर में बिकेगा। उम्मीद है कि इंडिया में X300 Ultra का प्राइस 1,29,999 रुपये के करीब जा सकता है। वहीं X300 FE की बात करें तो इसे Urban Olive, Lilac Purple और Noir Black कलर में खरीदा जा सकेगा और फोन का रेट 60,000 रुपये के करीब हो सकता है।

vivo X300 Ultra की स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो यह सीरीज का सबसे ताकतवर कैमरा फोन बनकर आएगा जिसके ZEISS Telephoto Extender Gen 2 Ultra और vivo Imaging Grip Kit भी पेश की जाएगी। एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।

इस वीवो फोन को चाइना में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया गया है जिसमें 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल wide-angle लेंस और 50 मेगापिक्सल periscope लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगा है। गौरतलब है कि चीन में यह मोबाइल 7100एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुआ था लेकिन इंडिया में 6600mAh Battery पर आएगा। फोन में 100W FlashCharge और 40W Wireless चार्जिंग मिलेगी।

vivo X300 FE 5G फोन की बात करें तो यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर आएगा। इंडिया में इसे 12जीबी रैम पर लॉन्च किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6500mAh battery दी जाएगी जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग और 40W wireless चार्जिंग मिलेगी। इस वीवो 5जी फोन को 6.31-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन पर लाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए vivo X300 FE 5G में Aura light से लैस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन बैक पैनल पर एफ/1.57 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल Sony OIS सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल 3x periscope telephoto लेंस और 106° एफओवी वाला 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo X300 FE 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here