
टेक ब्रांड ऑनर ने इस सप्ताह अपनी ‘600 सीरीज’ में कई नए मोबाइल फोन पेश किए हैं। कंपनी की ओर से चाइना में जहां Honor 600 Pro, Honor 600 Super Edition और Vitality Edition लॉन्च किए गए हैं। वहीं ग्लोबल मार्केट में Honor 600e 5G फोन लाया गया है। अब खबर आ रही है कि कंपनी ऑनर 600 सीरीज में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है जो Honor 600 Smart 5G नाम के साथ लाया जाएगा। यह अपकमिंग 5जी फोन सर्टिफिकेशन्स साइट्स पर स्पॉट हुआ है।
ऑनर 600 स्मार्ट 5जी फोन जल्द ही मार्केट में उतारा जा सकता है। इस मोबाइल को ग्लोबल सर्टिफिकेशन फोरम यानी GCF सहित SGS साइट पर लिस्ट किया गया है। विदेशी वेबसाइट हुआवई सेंट्रल ने इन दोनों लिस्टिंग को स्पॉट किया गया है। इस फोन को MRK-NX1 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है और सर्टिफिकेशन में साफ तौर पर मोबाइल का मार्केट नेम Honor 600 Smart 5G भी अनविल हो गया है।
इन दोनों लिस्टिंग में अपकमिंग मोबाइल की स्पेसिफिकेशन्स तो सामने नहीं आई है लेकिन यह जरूर साफ हो गया है कि ऑनर 600 स्मार्ट 5जी को बाजार में लाए जाने की तैयारी चल रही है। जीसीएफ पर खुलासा हुआ है कि यह ऑनर स्मार्टफोन 11 5G bands सपोर्ट करेगा। वहीं एसजीएस में सामने आया है कि Honor 600 Smart 5G फोन में lithium battery लगाई जाएगी। फिलहाल फोन से जुड़ी अन्य डिटेल्स सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।
Honor 600e 5G डिटेल्स
ऑनर 600ई 5जी फोन MediaTek Dimensity 7100 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। 16GB Expandable RAM टेक्नोलॉजी के साथ इसे 24GB RAM की ताकत दी जा सकती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6520mAh बैटरी दी गई है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।

Honor 600e 5G फोन 6.6-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन सपोर्ट करता है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 6500निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 108 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 5 मेगापिक्सल Ultra Wide एंगल लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगा है।
Honor 600 Pro 5G डिटेल्स
ऑनर 600 प्रो 5जी फोन को चीन में MediaTek Dimensity 8550 Elite ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। वहीं ग्लोबल मार्केट में यह मोबाइल Snapdragon 8 Elite Gen 4 चिपसेट पर लाया गया था। पावर बैकअप के लिए चीनी मॉडल में 8000mAh Battery और ग्लोबल मॉडल में 7000mAh बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन 80W फास्ट चार्जिंग और 50W wireless चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए Honor 600 Pro के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200MP OIS सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल periscope telephoto और 12 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। ऑनर 600 प्रो में 120Hz रिफ्रेश रेट और 8000nits पीक ब्राइटनेस वाली 6.57-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है।








