
Motorola ने अपने दो मिड रेंज स्मार्टफोंस Motorola Edge 70 Fusion और Motorola Edge 70 Pro की कीमतों में बढ़ोतरी की है। दोनों फोंस के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों में 1,000 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक बढ़ाए गए हैं। नई कीमतें ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स पर लागू हैं। खास बात यह है कि प्राइस हाइक के बावजूद दोनों स्मार्टफोंस दमदार डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स के साथ अच्छे विकल्प हैं। आइए, आगे सभी मॉडल्स का नया प्राइस जानते हैं।
Motorola Edge 70 Fusion की नई कीमत
Motorola Edge 70 Fusion के 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत पहले 26,999 रुपये थी जिसे बढ़ाकर 30,999 रुपये कर दिया गया है। वहीं, 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 32,999 रुपये से बढ़कर 34,999 रुपये हो गई है। इसके साथ 12GB + 256GB स्टोरेज 34,999 रुपये में मिलेगा। जबकि 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 35,999 रुपये से बढ़कर 38,999 रुपये हो गई है।

Motorola Edge 70 Pro की नई कीमत
Motorola Edge 70 Pro के 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 39,999 रुपये हो गई है, जो पहले 38,999 रुपये थी। वहीं, 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 41,999 रुपये से बढ़कर 42,999 रुपये की गई है।
Motorola Edge 70 Fusion स्पेसिफिकेशंस
Motorola Edge 70 Fusion में 6.78-इंच का Super HD 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलता है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 5,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसकी सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है।
Motorola Edge 70 Fusion फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट वाला 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी सेंसर और 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है, जो मैक्रो फोटोग्राफी को भी सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
बैटरी की बात करें तो Motorola Edge 70 Fusion में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Hello UI पर काम करता है। कंपनी इसमें तीन साल के OS अपडेट और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा करती है।
अन्य फीचर्स के रूप में Motorola Edge 70 Fusion में Wi-Fi 6E, Bluetooth 6.0, NFC, IP68 + IP69 रेटिंग, Dolby Atmos सपोर्ट वाले ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Motorola Edge 70 Pro स्पेसिफिकेशंस
Motorola Edge 70 Pro में 6.8-इंच की 1.5K Extreme AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में Water Touch फीचर भी मिलता है, जिससे गीले हाथों से भी स्क्रीन आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है।
Motorola Edge 70 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट है। यह 4nm प्रोसेसर 3.4GHz तक की क्लॉक स्पीड सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें 4600mm² vapor chamber भी दिया है, जिससे गेमिंग के दौरान फोन का तापमान कंट्रोल में रह सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 70 Pro में 50MP Sony LYT710 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो लेंस और 3-इन-1 लाइट सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए फोन में 6500mAh बैटरी दी गई है, जो 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।
Motorola Edge 70 Pro में IP68 + IP69 रेटिंग, MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन, Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन, Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स हैं।
कीमतों में बढ़ोतरी के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि यूजर्स इन स्मार्टफोंस को कितना पसंद करते हैं। यदि आप अन्य विकल्प चाहें तो Realme, iQOO और Samsung के मोबाइल्स देख सकते हैं। हम आगे भी आपको प्राइस में उतार-चढ़ाव होने पर डिटेल्स देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









