8000mAh बैटरी वाला 5G फोन हो रहा है इंडिया में लॉन्च, कंपनी ने शेयर किया Pova 8 का डिजाइन और डिटेल्स

Join Us icon

टेक ब्रांड पोवा ने कुछ समय पहले ही टीज़ किया था कि वह भारत में अपना नया स्मार्टफोन पोवा 8 लेकर आ रहा है। वहीं आज कंपनी ने इस अप​कमिंग 5जी फोन की फोटो और अहम स्पेसिफिकेशन भी शेयर कर दी है। फिलहाल Pova 8 5G इंडिया लॉन्च डेट अनाउंस नहीं हुई है लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि 15 जून के आस-पास यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा।

8000mAh बैटरी वाला फोन

ब्रांड की ओर से ऑफिशियली अनाउंस कर दिया गया है कि Pova 8 5G 8000mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा। इसे हाई डेंसिटी बैटरी बताया गया है जो स्लीम साइज वाले हल्के स्मार्टफोंस में भी आसानी से फिट हो जाती है। वहीं ब्रांड के मुताबिक पोवा 8 इंडिया में Ultra Charge तकनीक के साथ लाया जाएगा। हालांकि फोन की फास्ट चार्जिंग पावर कितने वॉट की होगी, यह डिटेल अभी सामने नहीं आई है। वहीं लीक्स की मानें तो इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Pova 8 5G फोन की फोटो से पता चला है कि इसके राइट फ्रेम पर एक डेडिकेटेड बटन दिया जाएगा। फोटो में फोन जहां सिल्वर/मैटल कलर का दिखाया गया है वहीं यह बटन ऑरेंज कलर में दिया गया है। यह शार्टकट बटन हो सकता है जिसमें विभिन्न टॉस्क शामिल किए जा सकते हैं। वहीं पोवा 8 की ईमेज से जानकारी मिली है कि यह मोबाइल भी कुछ हद तक Nothing Phone की ही तरह ट्रांसपेरेंट और लाइट्स वाले रियर कैमरा पैनल पर लाया जा सकता है।

Pova 8 5G स्पेसिफिकेशन्स

फोन के जुड़े लीक्स के अनुसार पोवा 8 5जी स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। भारतीय बाजार में इस 5जी फोन को 8GB RAM + 256GB storage पर लॉन्च किया जा सकता है।

Pova 8 5G फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी जा सकती है। लीक्स के मुताबिक यह 6.76-इंच का स्क्रीन हो सकती है जिसपर फुलएचडी+ पिक्सल रेजोल्यूशन का सपोर्ट मिलेगा। हाई रिफ्रेश रेट के साथ ही स्मार्टफोन में हाई निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। लीक में सामने आया है कि पोवा 8 5जी फोन की डिस्प्ले में in-cell डिस्प्लेटेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए पोवा 8 स्मार्टफोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के मुताबिक मोबाइल के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Pova 8 5G में 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। बहरहाल अभी इस अपकमिंग 5जी फोन से जुड़ी अन्य ऑफिशियल डिटेल्स सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here