50MP Selfie, 6500mAh बैटरी और 12GB RAM वाला 5G फोन Motorola Edge 70 Pro Plus इंडिया में लॉन्च

Join Us icon

मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च कर दिया गया है। सीरीज में पहले ही Motorola Edge 70, Edge 70 Pro और Edge 70 Fusion स्मार्टफोन लाए जा चुके हैं और अब ऐज 70 प्रो प्लस सीरीज का चौथा मॉडल बनकर आया है। इस फोन में कुल चार कैमरा लगे हैं और चारों ही 50 Megapixel हैं। 12GB RAM और MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर की ताकत से लैस नए मोटोरोला 5जी फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Motorola Edge 70 Pro+ कैमरा

फोन फोटोग्राफी के शौकिन लोगों के लिए मोटोरोला ऐज 70 प्रो प्लस बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस मोबाइल में 50 मेगापिक्सल के चार कैमरा दिए गए हैं, तीन बैक और एक फ्रंट पैनल पर लगे हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है जो एफ/1.9 अपर्चर पर काम करता है। यह 1.28µm Quad Pixel टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है जिसमें AI फीचर्स भी मिलते हैं।

motorola-edge-70-pro-plus-price-specs-overview-hindi

मोबाइल के बैक पैनल पर बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल LYT710 OIS सेंसर दिया गया है। इसके सा​थ 3.5x Optical और 50x Super Zoom की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल Periscope Telephoto लेंस + 122 डिग्री एफओवी वाला 50 मेगापिक्सल Ultrawide एंगल लेंस लगाया गया है। ऐज 70 प्रो+ का कैमरा 4K 60fps वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

Motorola Edge 70 Pro+ डिस्प्ले

Motorola Edge 70 Pro Plus 5G फोन को 2772 x 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन है जिसे कंपनी ने इसे Super HD स्क्रीन का नाम दिया है। इन दिनों अधिकांश फोन फ्लैट सर्फेस डिस्प्ले पर आ रहे है लेकिन नए मोटोरोला 5जी फोन ऐज 70 प्रो+ में कर्व्ड स्क्रीन लगाई गई है।

यह क्वॉड कर्व्ड डिस्प्ले है जिसे Extreme AMOLED पैनल पर बनाया गया है। यूजर्स को इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सेंपलिंग रेट, HDR10+ और 5200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। यह मोबाइल इन​-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है जिसकी सुरक्षा के लिए गोरिल्ला Glass 7i की लेयर दी गई है। मोटोरोला फोन Smart water touch 3.0 फीचर से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी फोन चलाया जा सकता है।

Motorola Edge 70 Pro+ परफॉर्मेंस

मोटोरोला ऐज 70 प्रो प्लस 5जी फोन को MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट लॉन्च किया गया। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड से लेकर 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए Edge 70 Pro+ में Mali-G720 जीपीयू दिया गया है।

motorola-edge-70-pro-plus-india-launch-date-50mp-periscope-camera-50x-ai-zoom

इस मोटोरोला स्माटफोन में 120fps पर BGMI और CODM जैसे गेम खेले जा सकते हैं। हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग के दौरान मोबाइल हीट होने से रोकने के लिए ऐज 70 प्रो+ में 4600mm2 VC चैंबर मौजूद है। यह नया मोटोरोला 5जी फोन LPDDR5X RAM सपोर्ट करता है जो मोबाइल में मल्टीटॉस्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करती है। Edge 70 Pro+ एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जिसमें कंपनी 3 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट दे रही है।

Motorola Edge 70 Pro+ बैटरी

पावर बैकअप के लिए मोटोरोला ऐज 70 प्रो प्लस 5जी फोन को तगड़ी 6500mAh battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह मोबाइल नॉर्मल यूज में 51 घंटे का बैकअप दे सकती है।

Motorola Edge 70 Pro Plus 5G फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W TurboPower का सपोर्ट दिया गया है। ब्रांड का दावा है कि सिर्फ 20 मिनट में ही यह फोन 0% से 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। फोन को कंपनी ने 15W wireless चार्जिंग तकनीक से लैस किया है। वहीं मोबाइल में 5W Wired और 10W Wireless reverse चार्जिंग भी दी गई है।

Motorola Edge 70 Pro+ के फीचर्स

मोटोरोला ऐज 70 प्रो प्लस 5जी फोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बनाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। वहीं मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक 1.5मीटर गहरे पानी में पड़ा रहने के बाद भी यह मोटोरोला स्मार्टफोन सुरक्षित रह सकता है। वहीं कस्टमर्स को इस मोबाइल में Gemini और Circle to Search जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

Motorola Edge 70 Pro Plus प्राइस

मोटोरोला ऐज 70 प्रो+ 12GB RAM वाला 5G फोन है जो 256GB Storage पर लॉन्च किया गया है। इस नए मोटोरोला स्मार्टफोन का प्राइस 47,999 रुपये है। Edge 70 Pro+ की सेल 11 जून से शुरू होगी और कंपनी की ओर से मोबाइल पर 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर दिया जाएगा। Axis और ICICI क्रेडिट पर यह छूट मिलेगी जिसके साथ ऐज 70 प्रो प्लस का इफेक्टिव प्राइस 44,999 रुपये पड़ेगा। यह नया मोटोरोला 5जी फोन PANTONE​ फिनिशन वाले Stormy Sea, Chicory Coffee और Zinfandel कलर में बिकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here