
वीवो का फोन डिस्काउंट के साथ खरीदना चाहते हैं तो कंपनी अपने फेमस मोबाइल vivo Y51 Pro 5G पर पूरे 2,000 रुपये की छूट दे रही है। यह मोबाइल 7200mAh Battery, 50MP Camera, 8GB RAM और MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर की ताकत से लैस है। कंपनी की ओर से स्मार्टफोन के सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर यह 2 हजार रुपये की छूट दी जा रही है। सस्ता वीवो फोन कहां से खरीदा जा सकता है, इसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo Y51 Pro 5G प्राइस और ऑफर
वीवो वाई51 प्रो 8GB RAM वाला 5G फोन है जो 128GB और 256GB मेमोरी पर लाया गया है। फोन के 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का सेलिंग प्राइस 27,999 रुपये है और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 30,999 रुपये है। गौरतलब है कि यह वीवो 5जी फोन लॉन्च तो कम कीमत पर हुआ था लेकिन बीते दिनों इस स्मार्टफोन का प्राइस बढ़ा दिया गया था।
कंपनी की ओर से अब इस स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है। यह डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत मिलेगा जो दोनों मेमोरी वेरिएंट्स पर लागू होगा। डिस्काउंट के साथ 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट 25,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा और 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट 28,999 रुपये में मिलेगा। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और शॉपिंग साइट अमेजन पर 2,000 रुपये की छूट पाई जा सकती है।
अगर आप वीवो डॉट इन यानी कंपनी वेबसाइट से फोन खरीदते हैं तो 2 हजार का डिस्काउंट पाने के लिए Kotak, HDFC या Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। वहीं अमेजन पर HDFC और Axis के साथ ICICI Bank Credit Card ग्राहकों को यह छूट दी जा रही है। गौरतलब है कि 2000 रुपये का डिस्काउंट ईएमआई पेमेंट पर मिलेगा जो 3 महीने के लिए पूरी तरह से फ्री रहेगी।
vivo 5G फोन पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर और मोबाइल डील की डिटेल्स जानने या फिर छूट के साथ सस्ता वीवो फोन खरीदने के लिए क्लिक करें : वीवो / अमेजन

vivo Y51 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स
यह वीवो 5जी फोन 1570 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1250निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस वीवो फोन की स्क्रीन TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड है जो लंबे समय तक फोन चलाने पर भी आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करती है।
वीवो वाई51 प्रो 5जी फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर पर काम करता है। 4nm प्रोसेस पर चिपसेट है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी के अनुसार यह 9,20,000+ AnTuTu स्कोर अचीव कर सकता है। यह मोबाइल एक्सटेंडेड रैम तकनीक से लैस है जो 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM की ताकत देती है।

फोटोग्राफी के लिए vivo Y51 Pro 5G फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का HD वाइड-एंगल मेन कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट से लैस है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS), लाइव फोटो और ड्यूल-व्यू वीडियो जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए यह मिड रेंज वाला वीवो फोन 7200एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज के बाद यह 23 घंटे से ज्यादा का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। ये वाला वीवो फोन डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और 400 प्रतिशत तक वॉल्यूम बूस्ट सपोर्ट करता है। यूजर्स को फोन में एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 मिलेगा जो कई AI फीचर्स से लैस है।











