
Itel ब्रांडिंग के तहत ZENO सीरीज में पहले भी फोन लॉन्च हुए हैं। इसी बीच जानकारी मिली है कि सिर्फ Zeno ब्रांडिंग के साथ दो नए फोन आएंगे। जिन्हें ZENO 100 Lite और ZENO 100 Pro नाम से लाया जाएगा। ब्रांड ने दोनों का माइक्रोसाइट Amazon India पर लाइव कर दिया है। Amazon लिस्टिंग के जरिए डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी सामने आई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
ZENO 100 Lite के फीचर्स हुए कंफर्म
Amazon माइक्रोसाइट के अनुसार, ZENO 100 Lite को कंपनी सबसे सस्ता फोन वाली टैगलाइन के साथ पेश कर रही है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके साथ डिवाइस को मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी टेस्टिंग के साथ पेश किया जाएगा।
डिस्प्ले की बात करें तो ZENO 100 Lite में 6.61 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा। जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से यूजर्स को स्क्रॉलिंग और विजुअल एक्सपीरियंस बेहतर मिल सकेगा। फोन में DTS ऑडियो सपोर्ट भी दिया जाएगा। जिससे बेहतर साउंड क्वालिटी मिलने की उम्मीद है।
डिजाइन की बात करें तो Amazon पर दिखे टीजर के अनुसार, ZENO 100 Lite को ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। फोन का रियर पैनल और कैमरा मॉड्यूल पहले लॉन्च हुए ZENO 100 स्मार्टफोन की तरह लग रहा है।

ZENO 100 Pro में मिलेगा AI Camera और दमदार बिल्ड
ZENO 100 Pro की बात करें तो इसका डिजाइन ZENO 100 Lite से अलग दिखाई देता है। फोन के बैक पैनल पर बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो सर्कुलर कैमरा कटआउट नजर आते हैं। इसके साथ LED फ्लैश और एक अन्य सेंसर भी है। जो संभवतः IR ब्लास्टर हो सकता है।
Amazon माइक्रोसाइट के अनुसार, ZENO 100 Pro के रियर कैमरा मॉड्यूल पर AI कैमरा लिखा हुआ है। जिससे लगता है कि फोन में AI आधारित कैमरा फीचर्स मिलेंगे। डिवाइस को हीट रेसिस्टेंट और ड्रॉप रेसिस्टेंट डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा।
ZENO 100 Pro को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिला है, जो इसकी मजबूती और ड्यूरेबिलिटी को दर्शाता है। Amazon माइक्रोसाइट पर “200m Distance, Stay Connected” टैगलाइन भी दिखाई गई है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन में UltraLink जैसे ऑफलाइन कम्युनिकेशन फीचर मिल सकता है। जो बिना सामान्य मोबाइल नेटवर्क के सीमित दूरी तक कनेक्टिविटी प्रदान कर सकता है।
ZENO 100 Pro में मिलेगी बड़ी बैटरी?
बैटरी को लेकर कंपनी ने ZENO 100 Pro के लिए “Unstoppable Energy, Charging the Future” टैगलाइन का उपयोग किया है। हालांकि, अभी तक फोन की बैटरी साइज और चार्जिंग स्पीड की जानकारी नहीं दी है।
दोनों सस्ते स्मार्टफोंस की Amazon माइक्रोसाइट लाइव होने के बाद उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इनकी लॉन्चिंग से जुड़ी जानकारी शेयर करेगी। यह इसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सेल होंगे। यदि आप आने वाले दिनों में सस्ता स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो इनके लिए रुक सकते हैं। आपको आगे भी अपडेट मिलते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।











