
ओपो ने अप्रैल महीने में अपनी होम मार्केट चीन में OPPO K15 Pro और K15 Pro Plus स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। अब कंपनी इसी सीरीज का ‘नॉन प्रो’ मॉडल लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह आने वाली 24 जुलाई को OPPO K15 लॉन्च करेगी। यह स्मार्टफोन भी चाइना में पेश किया जाएगा तो बाद में अन्य मार्केट्स में दस्तक देगा।
OPPO K15 लॉन्च डेट
ओपो के15 24 जुलाई को चाइना में लॉन्च हो रहा है। इस दिन चीन में सुबह के 10 बजे कंपनी लॉन्च ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से स्मार्टफोन की फुल स्पेक्स और प्राइस की जानकारी दी जाएगी। यह टाईम इंडिया में सुबह 7 बजकर 30 मिनट का होगा। ओपो चाइना की ऑफिशियल वेबसाइट सहित ब्लागिंग साइट वेईबो पर भी फोन लॉन्च ईवेंट लाइव देखा जा सकेगा।

OPPO K15 स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि ओपो के15 5जी फोन MediaTek Dimensity 7360 Super चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरान मोबाइल को ठंडा रखने के लिए इसमें बिल्ट-इन कूलिंग फैन भी लगाया गया है।
OPPO K15 बड़ी बैटरी वाला 5G है। ब्रांड की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि पावर बैकअप के लिए यह ओपो मोबाइल तगड़ी 8000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। फोन में Bypass Charging का सपोर्ट भी मौजूद रहेगा जो गेमिंग के दौरान फोन चार्ज करने पर करंट सीधे मदरबोर्ड को ट्रांसफर देगा। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए ओपो के15 5जी फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा रहा है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO K15 5G फोन में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
स्क्रीन की बात करें तो इस OPPO 5G फोन को 1.5K रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच डिस्प्ले पर लाया जा रहा है। यह Tianma LTPS टेक्नोलॉजी पर बनी फ्लैट OLED स्क्रीन बताई जा रही है। उम्मीद कर सकते हैं कि फोन स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और हाई निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल जाएगी। वहीं फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिल सकता है।

ब्रांड की ओर जानकारी दे दी गई है कि ओपो के15 5जी फोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ लाया जाएगा। यानी यह मोबाइल धूल और पानी गिरने पर सुरक्षित रह सकेगा। वहीं बताते चलें कि हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन हीट होने से रोकने के लिए इसमें 4950mm VC Cooling चैंबर भी दिया गया है। बहरहाल ओपो के15 5जी फोन की फुल डिटेल्ड स्पेक्स 24 जुलाई को सामने आ जाएगी।









