
कई दिनों से टेक जगत में खबरे चल रही हैं कि वीवो कंपनी इंडिया में अपनी ‘एस सीरीज’ को लेकर आने वाली है। साल 2019 में vivo S1 लॉन्च हुआ था और अब 2026 में vivo S2 आएगा। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी इस अपकमिंग वीवो फोन से जुड़ी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है लेकिन ऑफलाइन मार्केट में रिटेलर्स के साथ वीवो एस सीरीज के पोस्टर्स और मार्केटिंग मटेरियल शेयर किए जाने शुरू हो गए हैं।
vivo S2 डिटेल्स
vivo S Series का नया फोन भारतीय बाजार में एंट्री लेने के लिए तैयार है। वीवो अपने रिटेल पार्टनर्स को इससे जुड़े प्रोमोशनल मटेरियल देने लगी है। 91मोबाइल्स को रिटेल सोर्स के हवाले से ऐसा ही एक प्रोमोशनल मार्केटिंग पोस्ट प्राप्त हुआ है जिसमें अपकमिंग फोन का जिक्र किया गया है। इसमें वीवो एस सीरीज कमिंग सून लिखा गया है जो साफ तौर पर लॉन्च होने वाले मोबाइल vivo S2 की ओर इशारा करता है।

वीवो एस2 स्मार्टफोन के इस पोस्टर में Coming Sooon लिखा गया है जो मोबाइल के कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन दिखा रहा है। यह काफी हद तक vivo X300 FE के हॉरिजॉन्टल कैमरा बार जैसा ही नजर आ रहा है जिसमें तीन कैमरा सेंसर लगाए जा सकते हैं। vivo S2 को पोस्टर में कंपनी ने स्टाइल, इनोवेशन और फ्लैगशिप डिजाइन जैसे शब्दों को इस्तेमाल किया है।
vivo S2 की स्पेसिफिकेशन्स
वीवो एस2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई आधिकारिक या पुख्ता डिटेल्स तो सामने नहीं आई है लेकिन कुछ लीक रिपोर्ट्स में अंदाजा लगाया गया था कि यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.3गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
vivo S2 5G फोन को 6.59-इंच तक की स्क्रीन पर लाया जा सकता है जिसपर 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन का सपोर्ट मिल सकता है। लीक्स की मानें तो यह मोबाइल भी पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैट स्क्रीन पर पेश होगा जो OLED पैनल पर बनी होगी। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। नए वीवो एस सीरीज स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है।

फोटोग्राफी के लिए vivo S2 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। वहीं लीक्स की मानें तो इस कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस और 8 मेगापिक्सल ultra wide एंगल लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो एस2 5जी फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।
यह वीवो का बड़ी बैटरी वाला फोन बनकर आएगा। चर्चा है कि अपकमिंग वीवो 5जी फोन एस2 में 7000mAh से बड़ी बैटरी दी जा सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तक का सपोर्ट दिया जा सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि इस फोन में वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग भी भी देखने को मिल सकती है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।
vivo S2 का प्राइस
वीवो एस2 हाईएंड स्पेक्स वाला प्रीमियम फोन होगा। बीते दिनों एक टिपस्टर ने दावा किया था कि vivo S2 को 50,000 रुपये की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। इस प्राइस रेंज में vivo V70 Elite पहले ही लॉन्च हो चुका है हालांकि इसकी कीमत अब बढ़कर 58,999 रुपये हो चुकी है। वहीं कल ही इस बजट का सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Max भी इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है।









