
vivo ने भारत में अपनी T-सीरीज का नया स्मार्टफोन vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे 7.99mm की मोटाई के साथ 7000mAh से ज्यादा बैटरी वाला सेगमेंट का सबसे स्लिम स्मार्टफोन बता रही है। फोन में 7050mAh की बड़ी बैटरी के साथ 144Hz 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
vivo T5 5G की कीमत और उपलब्धता
vivo T5 5G को भारतीय बाजार में चार वेरिएंट्स में उतारा गया है। जिसकी शुरुआती कीमत बेस 6GB + 128GB मॉडल के लिए 34,999 रखी गई है। इसके 8GB + 128GB स्टोरेज को 39,999 रुपये, 8GB + 256GB वैरियंट को 44,999 रुपये और टॉप-एंड 12GB + 256GB मॉडल 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
vivo T5 5G स्मार्टफोन रॉयल ब्रॉन्ज और सिल्वर ग्रीन कलर विकल्पों में उपलब्ध होगा। जिसकी पहली सेल 9 सितंबर को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर्स के तहत Axis Bank, HDFC Bank और SBI Card के जरिए फोन लेने पर ग्राहकों को 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, हैंडसेट पर 6 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई (No Cost EMI) और 5,250 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाले आसान ईएमआई विकल्प भी दिए जा रहे हैं।

vivo T5 5G के स्पेसिफिकेशंस
vivo T5 5G में 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। स्क्रीन में 300Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। डिस्प्ले की HBM ब्राइटनेस 2,000 निट्स और लोकल पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है। इसमें DCI-P3 वाइड कलर गमट और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है। आंखों की सुरक्षा के लिए फोन को SGS लो ब्लू लाइट और लो फ्लिकर सर्टिफिकेशन मिला है। यही नहीं फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
परफॉरमेंस के लिए vivo T5 5G में 4nm MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया गया है। इसमें 4 कोर 2.6GHz और 4 कोर 2.0GHz की क्लॉक स्पीड के साथ ऑक्टा-कोर CPU मिलता है। कंपनी के मुताबिक, फोन का AnTuTu स्कोर 12 लाख से ज्यादा है। इसमें 8वीं पीढ़ी का MediaTek NPU 850 दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह पिछले D7400 की तुलना में ऑन-डिवाइस AI कंप्यूटिंग में 233 प्रतिशत तक फास्ट है।
vivo T5 5G फोन को 6GB + 128GB, 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वैरियंट में पेश किया गया है। इसमें LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। 12GB तक Extended RAM का भी सपोर्ट है। यानी कुल 26GB तक रैम मिल सकती है। गेमिंग के लिए Krake GPU, 120 FPS गेमप्ले, 4D गेम वाइब्रेशन और Ultra Game Mode तकनीक दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए vivo T5 5G फोन में बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें Sony IMX882 सेंसर वाला 50MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो 4-एक्सिस OIS और EIS को सपोर्ट करता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 115 डिग्री है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
खास बात यह है कि रियर और फ्रंट दोनों कैमरों से 30 FPS पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। कैमरा में 1x, 1.5x और 2x मल्टीफोकल पोर्ट्रेट मोड के अलावा Supermoon, Ultra HD Document, Slow Motion, Time-Lapse और Pro Mode जैसे विकल्प भी मिलते हैं।
vivo T5 5G में 7050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, 44W FlashCharge की मदद से फोन सिर्फ 33 मिनट में 1 प्रतिशत से 55 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। इसमें PD 3.0 PPS का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी 5 साल की बैटरी हेल्थ का दावा कर रही है। इसके अनुसार, 1,600 चार्जिंग साइकल के बाद भी बैटरी 80 प्रतिशत से ज्यादा क्षमता बनाए रख सकती है। फोन में Bypass Charging Protection भी मिलता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो vivo T5 5G Android 16 पर आधारित OriginOS 6.0 पर काम करता है। कंपनी फोन के साथ 3 बड़े Android अपग्रेड और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है। फोन में AI Creation, AI Transcript Assist, रियल-टाइम AI Captions और Circle to Search 2.0 जैसे AI फीचर्स मिलते हैं।

vivo T5 5G को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। फोन की मोटाई सिर्फ 7.99mm और वजन 199 ग्राम है। इसमें प्लास्टिक मिडिल फ्रेम और प्लास्टिक कंपोजिट बैक पैनल दिया गया है। फोन में 5G डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय के साथ 12 प्रमुख 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB Type-C, OTG और IR Blaster दिए गए हैं। ऑडियो के लिए डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलते। हैं। जिनमें VEQ Bass Enhancement तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।









