
वीवो फैंस के लिए आज का दिन खास है। ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन आज से भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने 10000mAh Battery वाला स्मार्टफोन vivo S2 FE 5G इडिया में लॉन्च किया था जिसे आज से खरीदा जा सकता है। पहली ही सेल में कंपनी मोबाइल पर 4000 से भी ज्यादा का डिस्काउंट दे रही है। इस नए वीवो 5जी फोन की कीमत, ऑफर्स, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo S2 FE प्राइस
वीवो एस2 एफई 5जी फोन की कीमत 38,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है। वहीं मोबाइल का टॉप वेरिएंट 8GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है और इसका सेलिंग प्राइस 42,999 रुपये है। vivo S2 FE 5G को ग्राहक Stellar Green, Zen White और Titan Black कलर में खरीद सकते हैं।
vivo S2 FE ऑफर
वीवो की ओर से एस2एफई पर सीधे 10% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह यूजर्स को इंस्टेंट कैशबैक के तौर पर मिलेगा जिसका फायदा देश के तकरीबन सभी बड़े बैंक उठाया जा सकता है। 10 प्रतिशत की छूट के हिसाब से 6GB RAM वेरिएंट पर 3899 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा और इस 8GB RAM वाले 5G फोन पर लगभग 4299 रुपये का ऑफ पाया जा सकेगा।

स्कीम में vivo S2 FE के 6जीबी रैम वेरिएंट को 35,099 रुपये और 8जीबी रैम वेरिएंट को 38,699 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। यानी देखा जाए तो 8जीबी रैम वाला वीवो फोन, 6जीबी के लॉन्च प्राइस से भी सस्ता बिकेगा। स्मार्टफोन पर डिस्काउंट के साथ ही कंपनी 1 साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी भी दे रही है।
vivo S2 FE स्पेसिफिकेशन्स
वीवो एस2 एफई 5जी फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी बैटरी है। यह 10000mAh बैटरी वाला फोन है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आया है। कंपनी ने इसे 7 लेयर बैटरी प्रोटेक्शन के साथ पेश किया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। यह वीवो फोन Reverse चार्जिंग से लैस है जिसके चलते vivo S2 FE से दूसरे फोन भी चार्ज किए जा सकते हैं।
vivo S2 FE 5G फोन में 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। यह Light-Emitting Material Q10+ टेक्नोलॉजी पर बनी AMOLED स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 449ppi और 2000nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। वहीं डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए IP69 रेटिंग से लैस किया गया है।

वीवो एस2 एफई 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस वीवो 5जी फोन में MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में vivo S2 FE 5G फोन 9,00,958 AnTuTu Score अचीव कर चुका है।
फोटोग्राफी के लिए यह vivo 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर मौजूद है। वहीं फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगा है। कनेक्टिविटी के लिए इस वीवो 5जी फोन में 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और NFC का सपोर्ट दिया है।









