
HMD जल्द अपनी Vibe 2 सीरीज में नया स्मार्टफोन HMD Vibe 2 Max पेश कर सकता है। इसे लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर टिप्स्टर ने जानकारी दी है। जिसमें फोन के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। लीक के अनुसार, इस फोन में 108MP का मेन कैमरा, 6,000mAh की बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं। जिसकी डिटेल्स आप पढ़ सकते हैं।
HMD Vibe 2 Max कलर्स और डिजाइन
टिप्स्टर की ओर से शेयर किए गए रेंडर्स में फोन ब्लैक, रेड और ग्रीन कलर में नजर आया है। इसके बैक पैनल के ऊपरी बाएं कोने में आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। जिसमें दो कैमरा लेंस और LED फ्लैश दिख रहा है।
HMD Vibe 2 Max
– IPS LCD 6.78″ FHD+, 120Hz
– 1500nit peak
– 108MP AI + 8MP | 50MP
– 4K 30fps
– UNISOC T9100 2.7GHz
– 8/256GB
– 6000mAh, 33W
– Android 16
– IP64, WiFi6, 5G connect, nfc, dual speakers, side FPS, BT5.2, etc.
Black, Red, Green https://t.co/61eGppOHR8— HMD_MEME’S (@smashx_60) October 19, 2026
HMD Vibe 2 Max के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
लीक के अनुसार, HMD Vibe 2 Max में 6.78-इंच की FHD+ IPS LCD स्क्रीन जा सकती है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट कर सकती है।
परफॉरमेंस के लिए आगामी फोन में Unisoc T9100 प्रोसेसर मिल सकता है। जिसकी क्लॉक स्पीड 2.7GHz बताई गई है। इसके साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलने की जानकारी सामने आई है।
फोटोग्राफी के लिए HMD Vibe 2 Max में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 108MP का मेन कैमरा और 8MP का सेकेंडरी सेंसर मिलने की बात कही गई है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। लीक में दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट कर सकता है।
बैटरी की बात करें तो अपकमिंग HMD Vibe 2 Max में 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। जो 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले फोन में Android 16 मिलने की जानकारी सामने आई है। अन्य संभावित फीचर्स में IP64 रेटिंग, Wi-Fi 6, 5G कनेक्टिविटी, NFC, Bluetooth 5.2, डुअल स्पीकर्स और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हो सकते हैं।









