100W फास्ट चार्जिंग, 6330mAh बैटरी और 32MP Selfie कैमरा के साथ 12GB RAM वाला 5G फोन POCO X8s लॉन्च

Join Us icon

शाओमी सब-ब्रांड पोको ने ग्लोबल मंच पर अपना नया स्मार्टफोन पेश किया है। यह मोबाइल कंपनी की ‘एक्स सीरीज’ में जोड़ा गया है जो POCO X8s नाम के साथ आया है। पोको एक्स8एस 5जी फोन है जिसमें 1.5K OLED डिस्प्ले, 100W फास्ट चार्जिंग, 6330mAh battery, 32MP Selfie कैमरा, 12GB RAM और Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर की पावर दी गई है।

POCO X8s 5G स्पे​सिफिकेशन्स

पोको एक्स8एस 5जी फोन को 6.35-इंच की कॉम्पैक्ट डिस्प्ले पर बनाया गया है। यह 1.5K रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन है जो फ्लैट पंच-होल स्टाइल पर बनी है। कंपनी ने इसमें LTPO OLED पैनल का इस्तेमाल किया है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोन अनलॉकिंग और सिक्योरिटी के लिए स्मार्टफोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया गया है।

POCO X8s 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर पेश हुआ है जो HyperOS 3 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट लगाया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.84GHz से लेकर 2.8GHz तक की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं मल्टी टास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने के लिए कंपनी ने इसे LPDDR5X RAM टेक्नोलॉजी से लैस किया है।

फोटोग्राफी के लिए यह पोको 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए POCO X8s 5G स्मार्टफोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है।

पोको एक्स8एस की बड़ी बैटरी भी इस मोबाइल की बड़ी खूबी है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में तगड़ी 6330mAh बैटरी लगाई गई है जो सिंगल चार्ज में लंबा बैकअप देने की क्षमता रखती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। यह स्मार्टफोन 22.5W reverse चार्जिंग भी सपोर्ट करता है जिसके चलते POCO X8s से दूसरे फोन भी चार्ज हो सकते हैं।

POCO X8s 5G फोन को कंपनी ने IP68 रेटिंग के साथ पेश किया है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देती है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और NFC सहित infrared सेंसर भी लगाया गया है। बताते चलें कि पोको के इस नए 5जी फोन की स्क्रीन पर सिर्फ 1.18mm चौड़े बेजल्स दिए गए हैं। यानी मोबाइल में फुलव्यू एक्सपीरियंस मिल सकता है।

POCO X8s 5G प्राइस

पोको एक्स8एस 5जी फोन वियतनाम में प्री-ऑर्डर के ​लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट्स में लाया गया है। बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसकी कीमत VND 11,500,000 यानी 42 हजार रुपये के करीब है। वहीं टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 512GB Storage सपोर्ट करता है जिसका रेट VND 14,000,000 यानी तकरीबन 51 हजार रुपये है। विदेशी बाजार में यह 5जी फोन White, Black और Blue कलर्स में बिकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here